{"_id":"63335039a1e3815cb5496821","slug":"man-who-helped-accused-in-amritsar-ied-case-nabbed-from-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर IED मामला: आरोपियों की मदद करने वाला लुधियाना से दबोचा गया, ऐसे आया गिरफ्त में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमृतसर IED मामला: आरोपियों की मदद करने वाला लुधियाना से दबोचा गया, ऐसे आया गिरफ्त में
Wed, 28 Sep 2022 01:39 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 28 Sep 2022 01:39 AM IST
सार
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर के सब इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह की कार के नीचे आईईडी बम लगाने के मामले में कमिश्नरेट पुलिस भी लगातार पूरी तरह से सतर्क है। बम लगाने वाले आरोपियों की लुधियाना में मदद करने वाले एक आरोपी को कमिश्नरेट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पीएसपीसीएल में कांट्रैक्ट पर काम करता था। पुलिस ने आरोपी को दुगरी इलाके से गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है, इसकी पहचान फगवाड़ा निवासी अवि सेठी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है। सीआईए वन के इंचार्ज इंस्पेक्टर बेअंत जुनेजा ने बताया कि पुलिस पार्टी ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि अमृतसर में एसआई की कार के नीचे आईईडी बम लगाने वालों की मदद करने वाला कोई और नहीं बल्कि गिल रोड स्थित पीएसपीसीएल की ब्रांच में काम करने वाला मुलाजिम है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक आरोपी इस मामले में पहले से गिरफ्तार विनय थापर का साथी है। विनय के कहने पर ही उसने अन्य आरोपियों के शहर में रहने की व्यवस्था की थी। इसके साथ-साथ उनके खाने पीने और यहां तक कि शहर में आने जाने के लिए वाहन का इंतजाम भी अवि ही करता था। उन्होंने कहा कि वह खुद किराये के मकान में रहता था और मूलरूप से फगवाड़ा का रहने वाला है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि वह कहां इंतजाम कराता था और उसका सारा खर्च कहां से कैसे आता था।
विज्ञापन