फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   man was going to take wife, killed on the way

रुठी हुई पत्नी को मनाने के लिए ससुराल गया था, अचानक मौत आकर साथ ले गई

Mon, 15 May 2017 04:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला(पंजाब) Updated Mon, 15 May 2017 04:59 PM IST
विज्ञापन
man was going to take wife, killed on the way
शख्स की संदिग्ध हाल में मौत
पति नाराज होकर मायके चली गई तो पति उसे मनाने के लिए जा रहा था कि रास्ते में मौत से सामना हो गया और वह उसे अपने साथ ले गई। घटना पंजाब के बटाला की है। ससुराल जा रहे एक शख्स की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। आपसी अनबन के बाद उसकी पत्नी मायके चली गई थी। वह पत्नी को मनाकर ससुराल से वापस लाने के लिए ही घर से निकला था। मृतक के परिवार वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस मौत का कारण सड़क हादसा मान रही है। गांव छिछरेवाल के रहने वाले तरसेम मसीह ने बताया कि उसके भाई जुग्गू मसीह (35) का अपनी पत्नी कर्मजीत कौर के साथ झगड़ा हो जाता था। शुक्रवार को भी दोनों पति-पत्नी में झगड़ा हुआ। झगड़े के बाद कर्मजीत कौर अपने मायके गांव पब्बांराली चली गई। उसी रात करीब 10.30 बजे जुग्गू पत्नी को वापस घर लाने के लिए अपने ससुराल गांव पब्बांराली गया था।
विज्ञापन


शनिवार को जुग्गू के ससुरालियों ने परिजनों को सूचना दी कि उसकी सड़क हादसे में मौत हो गई है और पुलिस ने शव को बटाला के सिविल अस्पताल में पहुंचा दिया है। जबकि तरसेम मसीह ने आरोप लगाया कि जुग्गू के ससुरालियों ने उसकी हत्या की है। थाना फतेहगढ़ चूड़ियां के एएसआई दलजीत सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि देर रात जुग्गू जब अपने ससुराल जा रहा था, तो मोटरसाइकल असंतुलित होने के कारण वह हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed