फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   man thrown seven month girl child into canal after dispute with wife

झगड़ा हुआ तो 7 महीने की बच्ची को छोड़कर चली गई, पति ने ये कांड कर दिया

Mon, 15 May 2017 04:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब) Updated Mon, 15 May 2017 04:37 PM IST
विज्ञापन
man thrown seven month girl child into canal after dispute with wife
माह की बेटी को नहर में फेंक दिया - फोटो : demo pic
झगड़ा हुआ और 7 महीने की बच्ची को छोड़कर चली गई। उसके बाद पति हैवान बन गया और उसने बच्ची के साथ कांड कर दिया। घटना पंजाब के गुरदासपुर की है। पुलिस थाना काहनूवान के गांव भट्टीयां में एक कलियुगी पिता ने अपनी सात माह की बेटी को नहर में फेंक दिया। घटना में मासूम की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज किया है। अपनी बेटी को नहर में फेंकने वाला शख्स उस वक्त नशे में था।
विज्ञापन


गांव भट्टीयां का कुलवंत सिंह उर्फ मिठू ट्रक चालक है। उसकी शादी राजविंदर कौर निवासी छिहरटा (अमृतसर) के साथ कुछ साल पहले हुई थी। शादी के बाद वह तीन लड़कियों का पिता बना। इस बीच कुलवंत सिंह तथा राजविंदर कौर में झगड़ा होने लगे। इसके चलते कुलवंत सिंह की पत्नी परेशान होकर मायके चली गई। परिजनों ने दोनों के बीच समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन कुलवंत सिंह मिठू ने राजविंदर कौर को अपने पास रखने से इंकार कर तलाक की मांग की।
विज्ञापन


इस पर राजविंदर कौर अपनी छोटी बेटी गुरप्रीत कौर को छोड़ वापस अपने मायके चली गई। 13 मई की रात को 9 बजे के करीब नशे में धुत कुलविंदर सिंह ने अपनी सात महीने की बेटी गुरप्रीत को लेकर घर से चला गया। जब कुछ देर बाद वह घर वापस लौटा तो उसके भाई सुरजीत पप्पू ने छोटी बच्ची के बारे पूछा। मिठू ने बताया कि उसने बच्ची को अपने दोस्त को दे दी है, मगर जब घर वालों ने मिठू पर सख्ती से पूछताछ की तो मिठू घर से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर वालों ने संदेह के आधार पर पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की और मिठू को काबू कर लिया। पूछताछ में मिठू ने माना कि उसने बच्ची को नहर में फेंक दिया था। इस आधार पर हल्का डीएसपी प्रलाद सिंह ने मौके का जायजा लिया। इस संबंधी डीएसपी प्रलाद सिंह का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस ने थाना काहनूवान में आरोपी के खिलाफ हत्या तथा शव को खुर्द-बुर्द करने के आरोपी में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed