{"_id":"6614db3eb17440c0940972d2","slug":"man-murdered-in-punjab-case-against-five-accused-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: प्रेमी को घर बुलाकर पीट-पीटकर मार डाला, प्रेमिका और परिजनों पर आरोप, पांच पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab: प्रेमी को घर बुलाकर पीट-पीटकर मार डाला, प्रेमिका और परिजनों पर आरोप, पांच पर केस दर्ज
Tue, 09 Apr 2024 11:38 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फाजिल्का/फिरोजपुर (पंजाब)

Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 09 Apr 2024 11:38 AM IST
सार
मृतक की मां रजनी का आरोप है कि प्रेम संबंध के चलते लड़की के परिजनों ने उसके बेटे को बुरी तरह पीटकर मार डाला है। इस संबंधी पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फाजिल्का की राधा स्वामी कॉलोनी में प्रेमिका और उसके परिजनों ने युवक को घर बुलाकर बुरी तरह पीटकर उसकी हत्या कर दी। थाना सिटी पुलिस ने मृतक की मां के बयान पर आरोपी प्रेमिका समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी सुबेग सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
राधा स्वामी कॉलोनी निवासी रजनी रानी ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका पति व बेटा हरियाणा के गुरुग्राम गए हुए थे, जबकि उसका दूसरा बेटा राजन घर पर ही था। उसके बेटे राजन के कॉलोनी की एक लड़की के साथ प्रेम संबंध थे। छह अप्रैल की रात संजय उनके घर आया और बेटे को अपने साथ ले गया। जब बेटा रात को घर नहीं पहुंचा तो उन्हें चिंता होने लगी। रात 11 बजे राजन की प्रेमिका की बहन की कॉल आई कि राजन उनके घर पर है। अगले दिन सात अप्रैल को भी बेटा घर नहीं आया। तब उसे पता चला कि उसके बेटे की प्रेमिका के परिजनों ने घर बुलाकर राजन को बुरी तरह पीटा है। उसके बाद राजन को आरोपियों ने फरीदकोट मेडिकल अस्पताल में दाखिल करवा दिया, जहां उसकी मौत हो गई।
रजनी का आरोप है कि प्रेम संबंध के चलते लड़की के परिजनों ने उसके बेटे को बुरी तरह पीटकर मार डाला है। इस संबंधी पुलिस को सूचना दी गई। मामले की तफ्तीश कर रहे इंस्पेक्टर लेखराज ने बताया कि रजनी के बयान पर आरोपी फाजिल्का निवासी दीपक उर्फ गट्टू, प्रेमिका शिखा, शिवा, मनीषा, संजय के खिलाफ हत्या मामला दर्ज कर लिया है।