{"_id":"668f95b455216b1e270f1b7d","slug":"man-murdered-in-moga-of-punjab-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोगा में युवक की हत्या: सैलून से लौटते समय किया गया हमला, शिवसेना के यूथ नेता और उसकी पत्नी पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मोगा में युवक की हत्या: सैलून से लौटते समय किया गया हमला, शिवसेना के यूथ नेता और उसकी पत्नी पर केस
Thu, 11 Jul 2024 02:32 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 11 Jul 2024 02:32 PM IST
सार
बुधवार रात हरविंदर सिंह नाम के युवक को कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने तेजधार हथियार से हमला करके मौत के घाट उतार दिया। परिवार के बयान के मुताबिक छह लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया। इनकी कोई पुरानी रंजिश थी, जिसके चलते वारदात को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
मृतक हरविंदर सिंह
- फोटो : File
विस्तार
मोगा में बुधवार देर रात आपसी रंजिश में एक युवक की तेजधार हथियार से हमला करके हत्या कर दी गई। मृतक हरविंदर सिंह 21 साल का था और मोगा के बुकनवाला रोड का निवासी था।
रात 10 बजे के करीब वह अपना सैलून बंद करके घर जा रहा था तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उसका पीछा कर तेज धार हथियार से उस पर हमला कर दिया। युवक जान बचाने के लिए भागा और एक घर में घुस गया लेकिन हमलावरों ने घर में घुसकर उसे मार डाला।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक हमला करने का एक आरोपी शिवसेना पंजाब का यूथ लीडर है। पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मोगा एसपीडी बीके सिंगला ने बताया कि बुधवार रात हरविंदर सिंह नाम के युवक को कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने तेजधार हथियार से हमला करके मौत के घाट उतार दिया। परिवार के बयान के मुताबिक छह लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया। इनकी कोई पुरानी रंजिश थी, जिसके चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने पंकज चोपड़ा (शिवसेना पंजाब उत्तर भारत यूथ नेता) उसकी पत्नी सीमा, धावन चोपड़ा, अमनजोत, संदीप सिंह, गगन भुल्लर पर केस दर्ज कर लिया है।