फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man Murdered in Moga of Punjab

मोगा में युवक की हत्या: सैलून से लौटते समय किया गया हमला, शिवसेना के यूथ नेता और उसकी पत्नी पर केस

Thu, 11 Jul 2024 02:32 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 11 Jul 2024 02:32 PM IST
सार

बुधवार रात हरविंदर सिंह नाम के युवक को कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने तेजधार हथियार से हमला करके मौत के घाट उतार दिया। परिवार के बयान के मुताबिक छह लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया। इनकी कोई पुरानी रंजिश थी, जिसके चलते वारदात को अंजाम दिया गया है।

विज्ञापन
Man Murdered in Moga of Punjab
मृतक हरविंदर सिंह - फोटो : File

विस्तार

मोगा में बुधवार देर रात आपसी रंजिश में एक युवक की तेजधार हथियार से हमला करके हत्या कर दी गई। मृतक हरविंदर सिंह 21 साल का था और मोगा के बुकनवाला रोड का निवासी था। 
विज्ञापन


रात 10 बजे के करीब वह अपना सैलून बंद करके घर जा रहा था तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उसका पीछा कर तेज धार हथियार से उस पर हमला कर दिया। युवक जान बचाने के लिए भागा और एक घर में घुस गया लेकिन हमलावरों ने घर में घुसकर उसे मार डाला। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हमला करने का एक आरोपी शिवसेना पंजाब का यूथ लीडर है। पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

मोगा एसपीडी बीके सिंगला ने बताया कि बुधवार रात हरविंदर सिंह नाम के युवक को कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने तेजधार हथियार से हमला करके मौत के घाट उतार दिया। परिवार के बयान के मुताबिक छह लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया। इनकी कोई पुरानी रंजिश थी, जिसके चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने पंकज चोपड़ा (शिवसेना पंजाब उत्तर भारत यूथ नेता) उसकी पत्नी सीमा, धावन चोपड़ा, अमनजोत, संदीप सिंह, गगन भुल्लर पर केस दर्ज कर लिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed