{"_id":"663f64a215e67120bd0a3520","slug":"man-murdered-in-land-dispute-in-bathinda-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bathinda: जमीन विवाद में दो पक्षों में हुई खूनी झड़प, एक की मौत, महिला समेत आठ पर हत्या का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Bathinda: जमीन विवाद में दो पक्षों में हुई खूनी झड़प, एक की मौत, महिला समेत आठ पर हत्या का केस
Sat, 11 May 2024 05:59 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 11 May 2024 05:59 PM IST
सार
गांव माणकखाना निवासी अमनदीप सिंह ने बताया कि उसका गांव के ही रहने वाले लोगों से जमीन विवाद चल रहा है। इसी बात की रंजिश रखते हुए बीती 9 मई को आरोपित अमनदीप सिंह, उसके भाई हरबंस सिंह, मनदीप कौर, लवदीप सिंह, लौहारा सिंह और तीन अज्ञात लोगों ने उसपर व उसके पिता पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिसके चलते उसके पिता कुलविंदर सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बठिंडा के गांव माणकखाना में जमीन विवाद को लेकर चल रहा झगड़ा उस समय खूनी रूप धारण कर गया, जब एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।
हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना कोटफत्ता की पुलिस ने मृतक के बेटे के बयानों पर एक महिला समेत आठ लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। इस बीच पुलिस ने एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश की जारी है।
सब इंस्पेक्टर बलवीर सिंह के मुताबिक अस्पताल में इलाज करवा रहे गांव माणकखाना निवासी अमनदीप सिंह ने बताया कि उसका गांव के ही रहने वाले लोगों से जमीन विवाद चल रहा है। इसी बात की रंजिश रखते हुए बीती 9 मई को आरोपित अमनदीप सिंह, उसके भाई हरबंस सिंह, मनदीप कौर, लवदीप सिंह, लौहारा सिंह और तीन अज्ञात लोगों ने उसपर व उसके पिता पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिसके चलते उसके पिता कुलविंदर सिंह की मौत हो गई। वह और उसका चचेरा भाई मनदीप सिंह घायल हो गए। पुलिस अधिकारी ने बताया है कि शिकायत के आधार पर आरोपी मंदीप कौर और आरोपी लौहारा सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।