फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man Murdered in Batala

Batala: दमदमी टकसाल के भाई बलविंदर सिंह खालसा की हत्या, चेले ने ही ली जान, हत्या का मामला दर्ज

Wed, 01 May 2024 03:54 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 01 May 2024 03:54 PM IST
सार

जांच में सामने आया है कि भाई बलविंदर सिंह खालसा की हत्या का आरोपी उनका सेवादार रमनजीत सिंह ही है। हत्या के आरोपी ने कत्ल बंद कमरे में किया है। उन्होंने बताया कि मिले एक फुटेज में आरोपी बाबा के कमरे से बाहर बदहवास स्थिति में दौड़ता दिखाई दिया है।

विज्ञापन
Man Murdered in Batala
जानकारी देते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

बटाला के कस्बा घुमान के पास गुरुद्वारा श्री गुरु अमरदास साहिब अठवाल में गुरुद्वारा साहिब में सेवा निभा रहे दमदमी टकसाल के मुखी संत करतार सिंह भिंडरावाले के भतीजे, भाई बलविंदर सिंह खालसा की हत्या कर दी गई। घटना मंगलवार देर रात की है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बताया जा रहा है कि हत्यारा सेवादार बलविंदर सिंह खालसा का अपना शिष्य है। हत्या तेजधार हथियारों के साथ की गई है। सूचना मिलते ही देर रात को घटनास्थल पर बटाला पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई। वहीं बुधवार को डीआईजी राकेश कौशल भी पहुंचे और सारी स्थिति का जायजा लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी कत्ल के आरोपी शिष्य के खिलाफ मामला दर्ज करके आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। वहीं अभी तक कत्ल के कारणों के बारे में पुष्टि नहीं हो सकी।
विज्ञापन


मृतक बलविंदर सिंह खालसा के भाई मनजीत सिंह ने बताया कि शिष्य ने विश्वासघात करके भाई बलविंदर सिंह खालसा की हत्या की है। उन्होंने कहा कि उन्हें यकीन है कि किसी साजिश के चलते ही भाई बलविंदर सिंह खालसा की हत्या करवाई गई है। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर संतुष्टि जताई। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वह पुलिस से यह मांग करते है कि पुलिस इस बात की जांच करे कि बलविंदर सिंह खालसा की हत्या की असल वजह क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बुधवार को घुमान में पहुंचे डीआईजी राकेश कौशल ने बताया कि अब तक की गई जांच में सामने आया है कि भाई बलविंदर सिंह खालसा की हत्या का आरोपी उनका सेवादार रमनजीत सिंह ही है। हत्या के आरोपी ने कत्ल बंद कमरे में किया है। उन्होंने बताया कि मिले एक फुटेज में आरोपी बाबा के कमरे से बाहर बदहवास स्थिति में दौड़ता दिखाई दिया है। घुमान पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए रेड की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की हिरासत में होगा। डीआईजी ने आगे बताया हत्या का कारण क्या था,यह आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed