{"_id":"a1cbf16e8002b519cf1fe4855cad27c2","slug":"man-murder-in-zirakpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्सी मारकर युवक की बेरहमी से हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कस्सी मारकर युवक की बेरहमी से हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 27 Nov 2014 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़-अंबाला रोड पर स्थित सिंहपुरा गांव में बुधवार देर रात गांव रामगढ़ भुड्डा निवासी लखविंद्र सिंह लक्खी का कस्सी मार कर कत्ल कर दिया गया। पुलिस ने सिंहपुरा गांव के युवक सतनाम सिंह सत्ती को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयोग की गई कस्सी बरामद कर ली है। मृतक के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
थाना प्रभारी दीपइंद्र सिंह ने बताया कि लखविंद्र सिंह लक्खी की पत्नी परविंद्र कौर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका पति रामगढ़ भुड्डा में वेल्डिंग की वर्कशॉप चलाता था। बुधवार शाम साढ़े पांच बजे वह उसको बोलकर गया कि वह किसी पार्टी में जा रहा है।
विज्ञापन
करीब सात बजे उसका भाई रणजीत सिंह अपने गांव गोली (जिला अंबाला) से उनसे मिलने के लिए आया। रात के करीब नौ बजे तक लखविंद्र सिंह लक्खी घर नहीं आया तो वह अपने भाई के साथ उन्हें ढूंढने के लिए निकली। जब वह पड़ोसी गांव सिंहपुरा में पहुंचे तो वहां लखविंद्र सिंह लक्खी व सतनाम सिंह सत्ती की आपस में बहस हो रही थी।
विज्ञापन
थोड़ी देर में ही बहस गाली गलौज तक पहुंच गई और इस दौरान सतनाम सिंह ने उसके पति पर कस्सी से कई वार कर दिए। उनकी ओर से शोर मचाने पर वह कस्सी सहित वहां से भाग गया।
घायलवस्था में लखविंद्र सिंह लक्खी को एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया। परविंद्र कौर ने बताया कि सतनाम सिंह सत्ती उसके पति के कार्य के कारण पुरानी रंजिश रखता था। इसके चलते दोनों में कई बार पहले भी झगड़ा हो चुका है।
वहीं दूसरी ओर गांव वासियों ने बताया कि लखविंद्र सिंह लक्खी और सिंहपुरा निवासी सतनाम सिंह सत्ती आपस में दोस्त थे। बुधवार को सतनाम लखविंद्र का मोटरसाइकिल लेकर अपनी पत्नी को लेने के लिए ससुराल गया था। रात को मोटरसाइकिल वापस करने गया, जिसके बाद लखविंद्र उसको अपने मोटरसाइकिल पर ही घर छोड़ने आया।
इस दौरान हरिजन बस्ती में चोर होने का शोर मच गया। मोहल्ले के कुछ अन्य लोगों के साथ सतनाम व लखविंद्र उस तरफ भागे। सतनाम अपने साथ कस्सी ले गया। बस्ती के पीछे स्थित खेतों में अंधेरे में दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इस दौरान सतनाम सिंह ने लखविंद्र को कस्सी से कई वार किए जिससे उसकी हत्या हो गई।
सिविल अस्पताल में शव लेने पहुंचे लखविंद्र सिंह के पिता चरन सिंह, चाचा अजीत सिंह, ताया जनक सिंह ने कहा कि जिस बेरहमी से उनके बेटे का कत्ल हुआ है वह एक व्यक्ति का काम नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि यह दो या तीन लोगों का काम है, लेकिन पुलिस ने मात्र एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर बाकी आरोपियों को बचाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि रात को जहां झगड़ा हुआ है वहां गांव सिंहपुरा के काफी लोग मौजूद थे।