{"_id":"5979cf224f1c1bcb168b4622","slug":"man-killed-wife-for-illegal-relations","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंधों के शक में पत्नी को दी ऐसी सजा, हाल देखकर चिल्लाने लगी रिश्तेदार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध संबंधों के शक में पत्नी को दी ऐसी सजा, हाल देखकर चिल्लाने लगी रिश्तेदार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 27 Jul 2017 05:02 PM IST
विज्ञापन
murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोचता था कि पत्नी किसी और के साथ सोती है। यह सोच उस पर इतनी हावी हुई कि उसने पत्नी को सजा दे डाली, वो भी ऐसी देखकर रूह कांप जाए। घटना चंडीगढ़ की है। पति के इलाज के लिए चंडीगढ़ में रिश्तेदार के यहां आई मुरादाबाद निवासी साबिया की हत्या के मामले में जिला अदालत ने पति साजिद हुसैन (38) को दोषी करार दिया है। अदालत 29 जुलाई को सजा सुनाएगी। साजिद के खिलाफ साबिया की रिश्तेदार अनिशा की शिकायत पर अगस्त 2015 में हत्या की धारा में केस दर्ज किया था।
एक अगस्त 2015 को थाना पुलिस को दी शिकायत के अनुसार दड़वा निवासी अनिशा ने कहा था कि उसकी बहू रूबीना के मामा की बेटी साबिया पति साजिद के साथ एक-डेढ़ माह पहले पति के इलाज के लिए चंडीगढ़ आए थे। साजिद ने एक साल पहले जहर खा लिया था। उस वक्त उसकी जान तो डॉक्टरों ने बचा ली थी, लेकिन उसका पीजीआई में इलाज चल रहा था। 31 जुलाई की रात साबिया और साजिद ने सबके साथ मिलकर खाना खाया और देर रात दोनों सोने के लिए अंदर वाले कमरे में चले गए।
अगले दिन सुबह के समय जब अनिशा उठी तो उसने साबिया को आवाज लगाई। कई बार आवाज लगाने पर भी उसने दरवाजा नहीं खोला। इस पर वह खुद अंदर गई तो देखा कि साबिया खून से लथपथ हालत में बेड पर पड़ी हुई है। उसके गला चाकू से काटा हुआ था। वहीं साजिद कमरे में नहीं था। अनिशा ने फौरन परिवार के अन्य सदस्यों और पड़ोसियों को इसकी सूचना दी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पीसीआर साबिया को जीएमसीएच-32 लेकर गई। वहां उन्होंने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं पुलिस ने मौके की जांच पड़ताल की तो वहां से खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद हुई। पुलिस ने अनिशा के बयान के आधार पर साबिया के पति साजिद के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की। शाम को पुलिस ने बापूधाम से साजिद को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर खून से सनी एक लोहे की रॉड भी बरामद की थी, जो कि उसने हल्लोमाजरा की मुख्य सड़क के साथ लगते जंगली एरिया में झाड़ियों में छिपा दी थी।