फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   man killed wife and three childrens and jumped in well at haryana village

पत्नी, 2 बेटियों और दो साल के मासूम बेटे की हत्या करके कुएं में कूद गया व्यक्ति

Thu, 23 Mar 2017 06:02 PM IST
देवेंद्र यादव/अमर उजाला, नारनौल(हरियाणा)
देवेंद्र यादव/अमर उजाला, नारनौल(हरियाणा) Updated Thu, 23 Mar 2017 06:02 PM IST
विज्ञापन
man killed wife and three childrens and jumped in well at haryana village
पत्नी और बच्चों की हत्या करके कुएं में कूदा
हरियाणा में दिल दहला देने वाली घटना। पत्नी, दो बेटियों और दो साल के मासूम बेटे की हत्या करने के बाद एक शख्स कुंए में कूद गया। घटना नारनौल के नांगल चौधरी की है। गांव शहबाजपुर निवासी 30 साल के राधेश्याम पुत्र रतिराम ने बुधवार रात अपनी पत्नी की हत्या कर दी।
विज्ञापन


रात में ही चुपके से उसका अंतिम संस्कार कर दिया। उसके बाद वीरवार सुबह अपने 3 बच्चों को पानी के टैंक में डुबो कर मार डाला। फिर वह खुद कुंए में कूद गया। जैसे ही वह कूदा लोगों ने उसे देख लिया और बचा लिया। बच्चों के शव टैंक में पड़ोसियों ने देखे।
विज्ञापन


मरने वाले बच्चो में 8 साल की खुशी, 6 साल की तमन्ना और 2 साल का नैतिक शामिल है। सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद पूरी वारदात का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशे का आदी थी और अकसर बीवी से झगड़ता था

man killed wife and three childrens and jumped in well at haryana village
पत्नी और बच्चों की हत्या करके कुएं में कूदा
बताया जाता है कि वह नशे का आदी है और इसी के चलते अक्सर घर में झगड़ा रहता था। बुधवार को भी राधेश्याम शराब पीकर घर आया तो पत्नी मंजू के साथ उसका पहले की तरह फिर से विवाद हुआ।

रात में जब सब सोए हुए थे तो राधेश्याम ने कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी मंजू को काट डाला। सुबह मुंह अंधेरे में गुपचुप तरीके से उसने मंजू के शव को जला भी दिया। बाद में तीन मासूमों को भी पानी के होद में डुबोकर मार दिया।

पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। राधेश्याम का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसके खिलाफ 4-4 हत्याएं करने और सुसाइड की कोशिश के आरोप में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed