{"_id":"56e021444f1c1b1f3a8b4568","slug":"man-killed-in-road-accident-in-kansal","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 09 Mar 2016 06:42 PM IST
विज्ञापन
एक्सीडेंट
- फोटो : file photo
चंडीगढ़ में कांसल से नयागांव रोड पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार पिकअप सवार की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिकअप चालक को गिरफ्तार करके जमानत पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
आरोपी चालक की पहचान कुल्लू निवासी अनुभव के रूप में हुई है। जबकि, मृतक की पहचान कांसल निवासी सिकंदर खान(23) के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार अनुभव के परिवार में तीन बच्चे और पत्नी है। वह मंगलवार की रात लेबर का काम पूरा करके घर जा रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान पिकअक चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। पिकअप की रफ्तार से बाइक सवार सिकंदर 10 फिट ऊपर उड़कर नीचे जा गिरा। वहीं, हादसे के बाद सिर में गंभीर चोट आने से सिकंदर की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन