{"_id":"65d083b278a1b78bc900d632","slug":"man-killed-in-domestic-dispute-son-arrested-in-jalalabad-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozpur: नशेड़ी बेटे ने लाठी से पीट-पीटकर ली पिता की जान, बहन की शिकायत पर पुलिस ने धर दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Firozpur: नशेड़ी बेटे ने लाठी से पीट-पीटकर ली पिता की जान, बहन की शिकायत पर पुलिस ने धर दबोचा
Sat, 17 Feb 2024 03:30 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद/फिरोजपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद/फिरोजपुर
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 17 Feb 2024 03:30 PM IST
सार
मृतक दलेर सिंह की बेटी कमलजीत कौर ने बताया कि उसका भाई मंजीत सिंह उर्फ मन्नी शादीशुदा है। कुछ समय पहले वह गलत संगत में पड़ गया था। इसी कारण उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई। शुक्रवार शाम को उसके पिता और भाई में झगड़ा हो गया। वह घर पहुंची तो देखा पिता खून से लथपथ पड़े थे।
विज्ञापन
क्राइम
विस्तार
जलालाबाद के गांव कमरेवाला में घरेलू कलह के चलते नशेड़ी बेटे ने लाठी से पीट-पीट कर अपने पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक की बेटी के बयान पर आरोपी बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मृतक दलेर सिंह की बेटी कमलजीत कौर वासी बहक खास ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका भाई मंजीत सिंह उर्फ मन्नी शादीशुदा है। कुछ समय पहले वह गलत संगत में पड़ गया था। शराब व अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करने लगा। इसी कारण उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई।
कमलजीत कौर ने बताया कि वे तीन बहनें और एक भाई है। उसने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 6.30 बजे उसे पड़ोसियों का फोन आया कि उसके पिता दलेर सिंह व मनजीत सिह के बीच झगड़ा हो रहा है। सूचना मिलते ही वह अपने पति के साथ गांव कमरे वाला अपने घर पहुंची तो देखा कि उसके भाई ने अपने हाथ में लाठी पकड़ी हुई थी जबकि उसके पिता दलेर सिंह खून से लथपथ जमीन पर गिरे हुए थे। उनके सिर में काफी चोट थी। वे पिता को जख्मी हालत में सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने चेकअप करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अंग्रेज सिंह का कहना है कि मृतक दलेर सिंह की बेटी कमलजीत कौर के बयान पर आरोपी मंजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी गिरफ्तार है।