{"_id":"68612c9d9fad6caefb20ec780dbb4fea","slug":"man-killed-in-accident-by-akali-leader-bus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिअद नेता की बस ने युवक को रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिअद नेता की बस ने युवक को रौंदा, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, गिद्दड़बाहा,मुक्तसर(पंजाब)
Updated Sat, 06 Feb 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के गिद्दड़बाहा (मुक्तसर) में शिअद के हलका इंचार्ज हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों की न्यू दीप ट्रांसपोर्ट कंपनी की बस ने शुक्रवार शाम एक युवक को कुचल डाला। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
गौरतलब है कि न्यू दीप कंपनी की बस ने कुछ समय पहले भी लंबी हलके के गांव चन्नू में आठवीं कक्षा की छात्रा अर्शदीप और फिरोजपुर में एक युवती को कुचल दिया था।
विज्ञापन
गांव काउणी निवासी सुखवीर सिंह (27) मोटरसाइकिल से गांव आसा बुट्टर से अपने गांव जा रहा था। रास्ते में वह साइड में खड़ा होकर फोन सुनने लगा। गांव काउणी और गांव आसा बुट्टर के बीच रास्ते में पीछे से आ रही न्यू दीप ट्रांसपोर्ट की बस ने सुखवीर को कुचल डाला।
विज्ञापन
यह बस गिद्दड़बाहा से फरीदकोट जा रही थी। इस दौरान सुखवीर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे को अंजाम देकर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते थाना कोटभाई के एएसआई गुरमीत सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना कोटभाई पुलिस की ओर से चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर रहे अधिकारी गुरमीत सिंह ने कहा कि पुलिस इस मामले में गंभीरता से कार्रवाई करेगी।