फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man Killed after intercaste marriage in Bathinda

Horror Killing: बठिंडा में बेटी के अंतरजातीय विवाह से नाराज परिवार ने दामाद को मार डाला, परिवार पर भी हमला

Wed, 03 Jul 2024 07:03 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 03 Jul 2024 07:03 AM IST
सार

गांव त्योणा पुजारियां के शमशेर सिंह ने गांव की ही हरप्रीत कौर के साथ लव मैरिज की थी। हरप्रीत कौर दूसरी जाति की है। इस शादी से हरप्रीत का परिवार खुश नहीं था।

विज्ञापन
Man Killed after intercaste marriage in Bathinda
बठिंडा में हत्या - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बठिंडा के गांव त्योणा पुजारियां में अंतरजातीय प्रेम विवाह करवाने से खफा लड़की के परिजनों ने दामाद और उसके परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। यह हमला सोमवार देर रात को सोते समय किया गया। जख्मी दामाद ने मंगलवार दोपहर बाद अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस मामले में थाना तलवंडी साबो पुलिस ने मृतक युवक के भाई के बयानों पर चार लोगों को नामजद कर उनके खिलाफ नए कानून की धारा 103 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


थाना तलवंडी साबो पुलिस को दिए बयानों में गांव त्योणा पुजरियां निवासी जगरूप सिंह ने बताया कि उसके भाई शमशेर सिंह (25) ने गांव की रहने वाली दूसरी जाति की हरप्रीत कौर से कुछ समय पहले ही प्रेम विवाह किया था। उनकी शादी से उसकी भाभी हरप्रीत कौर के परिवार वाले नाखुश थे, जिसके चलते पहले भी कई बार इस शादी को लेकर दोनों परिवारों के बीच में लड़ाई-झगड़ा हुआ था। 
विज्ञापन


पीड़ित जगरूप सिंह के अनुसार सोमवार की रात को उसका भाई शमशेर सिंह, भाभी हरप्रीत कौर, उसकी मां अमरजीत कौर, उसके पिता सुखदेव सिंह और वह सभी लोग घर के आंगन में सोए हुए थे। इस दौरान उसकी भाभी के परिवार से एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने तेजधार हथियारों से उनके पूरे परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। हमले में गंभीर रूप से घायल हुए सभी लोगों को गांव के लोगों ने बठिंडा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर इलाज के दौरान मंगलवार दोपहर बाद शमशेर सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी तलवंडी साबो राजेश स्नेही पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। डीएसपी ने बताया कि उक्त हत्या प्रेम विवाह करवाने की रंजिश में की गई है। मृतक युवक के भाई जगरूप सिंह के बयानों पर गांव त्योणा पुजरियां के रहने वाले गुरजीवन सिंह, रेशम सिंह, बब्बू सिंह और गांव गुरुसर जग्गा निवासी जसवीर सिंह उर्फ जग्ग समेत कुछ अज्ञात लोगों पर नए कानून की धारा 103 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, जबकि सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed