{"_id":"7fdf0a72f2183ba6ae9e1b86818519c8","slug":"man-fraud-with-wife-did-second-marriage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को बोल काम पर निकला, दूल्हा बन मंडप पहुंच गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी को बोल काम पर निकला, दूल्हा बन मंडप पहुंच गया
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 18 Oct 2015 05:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी को काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला दो बच्चों का बाप दूसरा विवाह रचाने के लिए फेरों के मंडप पर जा बैठा। पति के दूसरी शादी रचाने की खबर मिलते ही पत्नी ने मौके पर पहुंच कर जमकर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
समारोह में हंगामा बढ़ता देख एनजीओ के सदस्यों ने शादी रोककर पुलिस बुला ली। नतीजतन दूसरी बार फेरे लेने की फिराक में मंडप पर बैठे उक्त व्यक्ति को थाने में जाकर बैठना पड़ा।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी पति को थाने ले गई। देर शाम तक पत्नी ने जमकर एनजीओ के सदस्यों और पति के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। इसके बाद पत्नी ने मजबूरी में खुद के और बच्चों के भविष्य को देखते हुए पति के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक शनिवार को भारत विकास परिषद ने सेक्टर-37 के एक निजी स्कूल में 6 गरीब लड़कियों की सामूहिक शादी का कार्यक्रम रखा था। उन्हीं में से एक लड़की की शादी सेक्टर-25 निवासी रविंदर (27) के साथ हो रही थी।
फेरे होने वाले ही थे कि तभी उसकी पहली पत्नी समारोह में पहुंच गई और रविंदर को अपना पति बताकर शादी रुकवा दी। महिला ने बताया कि आरोपी रविंदर के साथ उसकी शादी सात साल पहले हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं। महिला ने आरोप लगाया कि शनिवार को सुबह रविंदर काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था।
रविंदर के बड़े भाई ने बताया कि रविंदर अपनी पत्नी के साथ अक्सर बहस में कहा करता था कि वह दूसरी शादी कर लेगा। इस पर उसकी पत्नी भी मजाकिया अंदाज में कह देती थी कि जा कर ले। लेकिन उसके इरादे नेक नहीं थे।