फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man dragged for one kilometer due to stuck in Sampark Kranti Express train in Sonipat

सोनीपत: संपर्क क्रांति ने व्यक्ति को एक किमी तक घसीटा, लोथड़ा बना शव, दूर-दूर तक बिखरे मिले अंग

Mon, 19 Jul 2021 10:01 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 19 Jul 2021 10:01 PM IST
सार

मामला हरियाणा के सोनीपत जिले के सांदल कलां रेलवे स्टेशन का है। व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आया है या फिर उसकी हत्या हुई है, इसका खुलासा अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही होगा। जीआरपी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इस मामले में अगली कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। 

विज्ञापन
Man dragged for one kilometer due to stuck in Sampark Kranti Express train in Sonipat
रेल ट्रैक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर रविवार देर रात उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के इंजन में उलझकर व्यक्ति एक किलोमीटर तक घसीटता चला गया। हादसे में व्यक्ति का शव लोथड़ा बन गया और उसके शरीर के अंग दूर तक रेलवे ट्रैक पर बिखर गए।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची जीआरपी ने लोथड़ा बन चुके शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। मृतक निर्वस्त्र मिला है और दूर तक उसके जूते, कपड़े व अन्य सामान भी नहीं मिला, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

  
जीआरपी थाने के कंट्रोल रूम में रविवार रात करीब 10:30 बजे सूचना मिली कि सांदल कलां रेलवे स्टेशन पर नई दिल्ली से कटरा जाने वाली गाड़ी संख्या 02445 उत्तर संपर्क क्रांति की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने जांच की तो ट्रेन के इंजन में व्यक्ति का एक पैर व शरीर का कुछ मांस फंसा हुआ था, जिसे इंजन से निकालकर ट्रेन को रवाना किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के शरीर के अंग रेलवे ट्रैक पर दूर तक बिखरे पड़े थे। पूरा शरीर लोथड़ा बन चुका था, जिसे पहचानना मुश्किल था। जीआरपी ने बिखरे अंगों को एकत्र किया और पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया।

दो किलोमीटर तक नहीं मिला सामान, हत्या की आशंका 

हादसे में लोथड़ा बन चुके मृतक के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। जीआरपी ने देर रात घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर की दूरी तक जांच अभियान चलाया लेकिन कोई कपड़ा, जूता या अन्य सामान नहीं मिला। इससे आशंका जताई जा रही है कि किसी ने हत्या कर शव निर्वस्त्र कर ट्रैक पर फेंका है, ताकि हत्या को हादसे का रूप दिया जा सके। जीआरपी हर पहलू से जांच कर रही है। 
 

उत्तर संपर्क क्रांति की चपेट में आने से व्यक्ति का शव लोथड़ा बन चुका है। शरीर के अंग एक किलोमीटर तक बिखरे मिले हैं। रेलवे ट्रैक पर दूर तक कोई कपड़ा, जूता या अन्य सामान न मिलने से आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर शव निर्वस्त्र कर ही यहां फेंका गया हो। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष आंकी जा रही है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जीआरपी शिनाख्त का प्रयास कर रही है। - सतेंद्र सिंह, जांच अधिकारी, जीआरपी, सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed