फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man commits suicide after shot dead his Wife and two children in Punjab

आर्थिक तंगी ने लील लिया परिवार, पत्नी-दो बच्चों को मार डाला फिर व्यक्ति ने खुदकुशी कर ली

Thu, 22 Oct 2020 07:27 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 22 Oct 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
Man commits suicide after shot dead his Wife and two children in Punjab
परिवार का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाब के बठिंडा के में आर्थिक तंगी व कर्ज से परेशान एक ट्रेडर ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद गोली मारकर खुदकुशी कर ली। मृतकों की पहचान दविंदर गर्ग (41), उनकी पत्नी मीना गर्ग (38), बेटे आरुष गर्ग (14) और बेटी मुस्कान गर्ग (10) के तौर पर हुई है। मृतक ने मरने से पहले एक खुदकुशी नोट लिखा, जिसमें आर्थिक तंगी और कर्ज को अपनी मौत का कारण बताते हुए नौ ऐसे लोगों के नाम लिखे हैं, जो उसे पैसे के लिए परेशान करते थे।

विज्ञापन


बठिंडा की ग्रीन सिटी कालोनी की कोठी नंबर 284 में किराये पर रहने वाले दविंदर गर्ग प्राइवेट कंपनी के जरिए ट्रेडिंग का काम करते थे। लॉकडाउन के दौरान काम बंद होने से उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई थी। वहीं करोड़ों का कर्ज भी सिर पर चढ़ गया था। इससे दविंदर परेशान रहने लगा था। गुरुवार दोपहर करीब चार बजे उसने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से पहले अपनी पत्नी और दोनों बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद अपनी कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी भूपिंदर जीत सिंह विर्क पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने बरामद रिवॉल्वर की जांच की। खुदकुशी नोट को पुलिस ने कब्जे में लेकर चारों शवों को समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों की सहायता से सिविल अस्पताल पहुंचाया।

एसएसपी भूपिंदर जीत सिंह विर्क ने बताया कि दविंदर गर्ग बिटकॉइन कंपनी की ट्रेडिंग का काम करता था। उसने लोगों के पंद्रह करोड़ रुपये कंपनी में लगवाए थे। इन्हें वापस कर पाने में वह असमर्थ था। इसी परेशानी में दविंदर ने पहले अपने बच्चों और पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में खुदकुशी कर ली।

दविंदर का लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद कर पुलिस ने दविंदर गर्ग के खिलाफ हत्या एवं धारा 306 के तहत केस दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि 8 अक्तूबर 2020 को भी इसी तरह का मामला थाना दयालपुरा पुलिस ने दर्ज किया था। बठिंडा के गांव हमीरगढ़ के रहने वाले 32 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपने तीन छोटे व मासूम बच्चों की हत्या कर उनके शवों को फंदे से लटका दिया था। इसके बाद उसने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed