फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man Commits Suicide after Murder of Wife and Son in Yamunanagar of Haryana

यमुनानगर: स्टाफ नर्स पत्नी और डेढ़ साल के बेटे की हत्या कर ट्रेन के आगे कूदा शख्स, की थी लव मैरिज

Tue, 12 Mar 2019 05:03 PM IST
ajay kumar निरंजन राणा/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
निरंजन राणा/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 12 Mar 2019 05:03 PM IST
विज्ञापन
Man Commits Suicide after Murder of Wife and Son in Yamunanagar of Haryana
पत्नी और बेटे की हत्या के बाद सुसाइड

यमुनानगर के एक निजी अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग सहायक ने स्टाफ क्वार्टर में नर्स पत्नी और डेढ़ साल के बेटे की चुन्नी से गला घोंटने के बाद खुद भी 45 किमी दूर केसरी स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। वारदात का पता उस समय चला जब मंगलवार सुबह पड़ोसी क्वार्टर में रहने वाली नर्स ने महिला को आवाज लगाई और कोई आवाज नहीं आने पर पिछले दरवाजे से भीतर गई। मृतका के भाई की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अनिल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। उधर, अंबाला पुलिस खुदकुशी का मामला मानकर केस की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गाबा अस्पताल में नर्सिंग सहायक अनिल (30) अपनी पत्नी आशा (28) और डेढ़ साल के बेटे सार्थक के साथ स्टाफ क्वार्टर में रहते थे। अनिल अंबाला के गांव हल्दरी का और आशा बिलासपुर के गांव बांसेवाला की रहने वाली थी। अस्पताल के सीईओ राहुल बेदी ने बताया कि दोनों ने नौ मार्च को शादी में जाने के लिए अवकाश लिया था।
विज्ञापन


11 मार्च नाइट शिफ्ट में उन्हें ड्यूटी ज्वाइन करनी थी लेकिन दोनों नहीं पहुंचे। मंगलवार सुबह पड़ोस के क्वार्टर में रहने वाली नर्स कुसुम ने आशा को आवाज लगाई। कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर वह पिछले दरवाजे से घर के भीतर गई। वहां बिस्तर पर मां-बेटे के शव पड़े थे। स्टाफ नर्स कुसुम ने उनकी मौत की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य स्टाफ सदस्यों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर अनबन रहती थी। लेकिन यह घरेलू बात थी। इसलिए किसी ने भी मामले में कोई बातचीत नहीं की। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से शव को अपने कब्जे में लिया और जांच शुरू की। वहीं, पास ही स्थित होटल के कर्मचारियों के मुताबिक, अलसुबह 4:00 बजे बाइक स्टार्ट होने और वहां से गुजरने की आवाज सुनी थी।

पुलिस के मुताबिक पत्नी आशा और बेटे सार्थक की हत्या के बाद अनिल बाइक पर निकला और अंबाला के केसरी रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। यहां उसने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। उसकी पहचान जेब में मिले आईकार्ड से हुई। उसके पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।  

आठ साल पहले की थी लव मैरिज
आशा के भाई सुभाष चंद ने बताया कि दोनों ने आठ साल पहले लव मैरिज की थी। शादी के बाद से ही दोनों इसी अस्पताल में कार्य कर रहे थे और गोबिंदपुरी में स्टाफ क्वार्टर में रह रहे थे। उनके दो बच्चे थे। बड़ी बेटी गांव में दादी के पास रहती है और बेटा सार्थक उनके साथ ही था। सुभाष के मुताबिक 10 मार्च को ही दोनों उनके पास बिलासपुर आए थे और मिलने के बाद लौटे थे। कोई व्यक्तिगत झगड़ा हो इसकी हमें जानकारी नहीं, दोनों के बीच कभी कोई झगड़ा नहीं सुना। 

प्राथमिक जांच में दोनों की हत्या गला घोंटने से हुई प्रतीत हो रही है। हत्या क्यों की इसका खुलासा नहीं हो पाया। मृतका के भाई सुभाष की शिकायत पर अनिल कुमार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। अनिल के ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड करने की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है। - प्रमोद वालिया, कार्यवाहक एसएचओ, सिटी थाना।

स्टेशन अधीक्षक ने अप रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव मिलने की जानकारी दी थी। मृतक की जेब से मिले आईकार्ड से उसकी पहचान अनिल के रूप में हुई। - सत्यवीर सिंह, जांच अधिकारी, जीआरपी अंबाला 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed