{"_id":"238b7349127f53ca9f193365757d78e4","slug":"man-commit-suicide-after-dispute-with-wife-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से झगड़े के बाद पंखे से फंदा लगा लटका युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी से झगड़े के बाद पंखे से फंदा लगा लटका युवक
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Thu, 24 Dec 2015 03:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली के फेज-11 में केबल का काम करने वाले एक युवक ने घर में ही पंखे से फंदा लगाकर बुधवार सुबह आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान राहुल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही थाना फेज-11 की पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही शव को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। राहुल के एक छोटा बच्चा भी है। पुलिस ने मृतक की मां राम प्यारी की शिकायत पर पत्नी कुलदीप कौर के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, यह मामला मकान नंबर 1429/4 का है। मृतक की पत्नी कुलदीप कौर ने बताया कि मंगलवार रात को वह एक ही समय पर सोए थे। लेकिन, उसे पता ही नहीं चला कि उसका पति कमरे से कब चला गया। उसने बताया कि सुबह उसकी सास ड्यूटी पर चली गईं थीं।
विज्ञापन
जब वह उठकर अगले कमरे में गई तो राहुल का शव पंखे से झूल रहा था। उसने गले में चुन्नी का फंदा लगाया हुआ था। वहीं, मृतक की मां ने पुलिस को बताया कि राहुल का अपनी पत्नी से झगड़ा रहता था।
मंगलवार रात को भी दोनों की लड़ाई हुई थी। हालांकि, मृतक के पास से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। थाना फेज-11 के एसएचओ जसविंदर सिंह ने बताया कि मृतक के अन्य पारिवारिक मेंबरों का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। वहीं, मृतक की पत्नी पर केस दर्ज किया गया है।