{"_id":"59073b9949ffec3678f9276c8aa19463","slug":"man-burnt-alive-in-kaithal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेके में सो रहे कारिंदे को जिंदा जलाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठेके में सो रहे कारिंदे को जिंदा जलाया
ब्यूरो/अमर उजाला, राजौंद(हरियाणा)
Updated Fri, 24 Apr 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव कोटड़ा स्थित ठेके में अज्ञात लोगों ने ठेके में सो रहे कारिंदे को जिंदा जला दिया। एसपी कृष्ण मुरारी सहित पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
गांव फरीयाबाद निवासी धर्मसिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा रमेश (28) गांव कोटड़ा स्थित शराब ठेके पर काम करता था। अज्ञात लोगों ने बुधवार रात को उसके बेटे की हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या कर सुबूत मिटाने के लिए ठेके को बाहर से ताला लगाकर आग लगा दी ताकि हत्या के कारणों का पता न चल सके। उन्हें वीरवार सुबह इस बारे में जानकारी मिली। जब वे ठेके पर पहुंचे तो पूरा शव जल चुका था। बाद में पुलिस को सूचित किया गया।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही एसपी कृष्ण मुरारी, डीएसपी टेकन राज शर्मा मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का बारीकि से मुआयना किया। पुलिस अधिकारियों ने फिंगर एक्सपर्ट टीम को बुलाकर घटनास्थल का मुआयना करवाया। एफएसएल की टीम ने शराब ठेके के अंदर और बाहर से तथ्य जुटाए।
विज्ञापन
वहीं ठेके के अंदर से मिले जले हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक भेज दिया है। घटना के बाद से ही क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इस संबंध में एसएचओ सुभाष श्योकंद ने कहा कि मृतक के पिता धर्मसिंह के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। रोहतक से पंचनामे की रिपोर्ट आने का इंतजार है।
तीन-चार माह पहले लगा था ठेके पर
राजौंद क्षेत्र में मुख्य शराब ठेका राजौंद में है। इसके अंडर 11 सब ठेके हैं। इन्हीं सब ठेकों में से कोटड़ा में रमेश कुमार कार्यरत था। परिजनों ने बताया कि उनका बेटा तीन-चार माह पहले ही यहां लगा था। वहीं शराब के मुख्य ठेकेदारों में से एक ठेकेदार ने बताया कि रमेश ठेके पर ही सोता था तो बाहर से ताला लगा देते थे ताकि लोग उसे परेशान न करें। इसकी चाबी अंदर ही होती थी। ठेकेदारों ने किसी प्रकार की दुश्मनी होने की बात से इंकार किया है।
रिपोर्ट मिलने के बाद पता चलेगी सच्चाई
एसपी कृष्ण मुरारी का कहना है कि सुबह-सुबह लोगों ने देखा कि ठेके में आग लगी हुई थी। उसके अंदर व्यक्ति मरा हुआ था। पुलिस की विशेषज्ञों की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चलेगा कि आग लगी है या लगाई गई है।