फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   man attempt to commit suicide due to chide of parents

बाहर घूमने से रोका तो युवक ने लगाया फंदा

Tue, 09 Feb 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 09 Feb 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
man attempt to commit suicide due to chide of parents

अधिक देर तक बाहर घूमने से रोकने पर गुस्से में युवक ने फंदा लगा लिया। गंभीर हालत में युवक को पीजीआई में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज अभी चल रहा है। युवक की हालत स्थिर बनी हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 11.30 बजे सेक्टर-56 पलसौरा निवासी दीपक (23) को लेकर उसके परिजन जीएमएसएच-16 पहुंचे थे। डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया। परिजनों का कहना है कि किसी बात को लेकर घर में कहासुनी हो गई थी, इसके बाद गुस्से में आकर दीपक ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि फंदा लगाने के दौरान दीपक को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन मौके पर पहुंचने से पहले वह लटक चुका था। इसके बाद उसे जीएमएसएच-16 अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पुलिस का कहना है कि घरवालों ने दीपक को देर तक बाहर घूमने के लिए डांटा था। सेक्टर-56 पुलिस चौकी इंचार्ज देशराज ने बताया कि इस मामले में डीडीआर दर्ज कर जांच की जा रही है। पीड़ित जब बयान दर्ज करवाने की स्थिति में होगा, उसके बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed