फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man Attacked lover with axe in abohar

प्रेमी के साथ थी महिला: ऐसा खौला बेटे का खून, कुल्हाड़ी से खेली खून की होली... सन्न रह गया पूरा गांव

Tue, 18 Jun 2024 11:11 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 18 Jun 2024 11:11 AM IST
सार

पीड़ित स्वर्ण के एक महिला के साथ संबंध थे। यह बात महिला के परिवार को पसंद नहीं थी। रविवार रात को स्वर्ण महिला से मिलने गया था तभी महिला का बेटा वहां आ गया और उसने कुल्हाड़ी से स्वर्ण पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
Man Attacked lover with axe in abohar
अस्पताल में भर्ती पीड़ित - फोटो : संवाद

विस्तार

अबोहर के गांव धर्मपुरा में एक युवक ने अपनी मां के साथ संबंध रखने वाले व्यक्ति को कुल्हाड़ी से बुरी तरह से काट दिया। आरोपी ने व्यक्ति की एक टांग के तीन टुकड़े कर दिए और दूसरी टांग व एक बाजू को भी बुरी तरह से जख्मी किया गया। इसके अलावा व्यक्ति के प्राइवेट पार्ट को भी काट दिया गया। बुरी तरह से घायल इस व्यक्ति को सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद उसे रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार स्वर्ण सिंह के गांव की एक महिला से पिछले काफी समय से संबंध था, यह बात महिला के परिवार वालों को गवारा नहीं थी। बताया गया कि महिला का पति और बेटा काम पर गए हुए थे। रविवार रात करीब 12 बजे स्वर्ण खेत से आया और सीधा महिला से मिलने उसके घर पहुंच गया। इसके कुछ समय बाद ही महिला का बेटा घर आया तो स्वर्ण को आपत्तिजनक हालत में देखकर उसका खून खौल गया। 
विज्ञापन


तैश में आए युवक ने घर पर रखी कुल्हाड़ी से स्वर्ण पर इतने वार किए कि उसकी एक टांग के कई टुकड़े हो गए। दूसरी टांग भी कट गई। गुस्साए युवक ने स्वर्ण का प्राइवेट पार्ट भी काट दिया। इसकी सूचना पंचायत को मिली तो पंचायत वहां पहुंची। स्वर्ण को खून से लथपथ पड़ा देख पुलिस को सूचित किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि देर रात करीब 3 बजे एंबुलेंस गांव में आई और स्वर्ण को लहूलुहान हालत में इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी सुखविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें एक मामले की सूचना मिली थी कि एक बेटे द्वारा अपनी मां के प्रेमी को संबंध के चलते कुल्हाड़ी से काटा गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। जल्द उसे हिरासत में ले लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed