फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Man and woman arrested with heroin in Ludhiana

शार्टकट तरीके से पैसा कमाने की चाहत में बन बैठे तस्कर, हेरोइन के साथ प्रेमी जोड़ा गिरफ्तार

Sat, 25 Jan 2020 07:41 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 25 Jan 2020 07:41 PM IST
विज्ञापन
Man and woman arrested with heroin in Ludhiana
प्रतीकात्मक तस्वीर

दिल्ली में रहने वाले नाइजीरियन से हेरोइन की खेप लाकर महानगर में सप्लाई करने वाले प्रेमी जोड़े को एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को उस समय सुआ पुली साहनेवाल के पास गिरफ्तार किया जब वह हांडा अमेज कार में सवार होकर हेरोइन की सप्लाई देने के लिए जा रहे थे। 

विज्ञापन


आरोपियों के कब्जे से एसटीएफ की टीम ने 560 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इस मामले में मोहाली के फेस चार स्थित एसटीएफ के थाने में पटियाला के भादसों स्थित गांव दित्तूपुर निवासी अमितप्रीत सिंह उर्फ रोबी (31) और उसकी प्रेमिका दोराहा की एनआरआई कालोनी निवासी लक्ष्मी सिंह उर्फ मुस्कान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर उन्हें रिमांड पर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


एसटीएफ के जिला इंचार्ज इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी साहनेवाल के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि हेरोइन सप्लाई करने का धंधा करने वाले दोनों आरोपी साहनेवाल के पास किसी को  हेरोइन देने आ रहे हैं। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने आरोपियों को काबू कर लिया और तलाशी के दौरान उनके कब्जे से हेरोइन बरामद की। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी रोबी खेतीबाड़ी करता है और खुद भी हेरोइन का सेवन करता है। आरोपी शार्टकट तरीके से पैसा कमाने के चक्कर में 15 साल से हेरोइन सप्लाई का धंधा करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed