फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   make my trip, consumer form, visa, district consumer form, make my trip chandigarh office

मेक माई ट्रिप की लापरवाही के कारण वीजा रद्द, फोरम का फरमान

Fri, 30 Sep 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 30 Sep 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
make my trip, consumer form, visa, district consumer form, make my trip chandigarh office
मेक माई ट्रिप को सेवा में कोताही का दोषी करार दिया
वीजा न मिलने और पैसे न लौटाने पर उपभोक्ता फोरम ने मेक माई ट्रिप को सेवा में कोताही का दोषी करार दिया है। फोरम ने मेक माई ट्रिप, इसके सेल्स मैनेजर और वीजा मनैजर को निर्देश दिया है कि वह संयुक्त रूप से शिकायतकर्ता को बुकिंग अमाउंट दो लाख 94 हजार रुपये वापस करें। 
विज्ञापन


साथ ही सेवा में कोताही के लिए 25 हजार रुपये मुआवजा और 10 हजार रुपये मुकदमा खर्च अदा करना होगा। यह निर्देश जिला उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम-2 चंडीगढ़ ने सुनवाई के बाद दिया है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता प्रेम सिंह निवासी खुड्डा लाहौरा चंडीगढ़ ने सेक्टर-8 सी मध्य मार्ग चंडीगढ़ स्थित मेक माई ट्रिप (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड, इसके सेल्स मैनेजर मोहित ठाकुर और वीजा मैनेजर लकी गौड़ के खिलाफ उपभोक्ता फोरम में शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता प्रेम सिंह ने उपभोक्ता फोरम को दी शिकायत में कहा कि वह नेहा रानी से 1 अगस्त 2015 को विवाह बंधन के बाद 22 अगस्त 2015 से 30 अगस्त 2015 तक की यूरोप (पेरिस,  एंगलबर्ग, इन्सबर्क, पाडोवा और मिलान)  में हनीमून प्लान किया। इसके लिए उन्होंने मेक माई ट्रिप से संपर्क किया जो कि पैकेज ऑफर का डिटेल ई-मेल के जरिए भेजा। दो सदस्यों की पैकेज की कुल कास्ट दो लाख 94 हजार 996 रुपये थी। इस पैकेज में पूरे टूर क दौरान एकोनॉमी क्लास एयर फेयर, एयरपोर्ट टैक्स, वीजा चार्जेज और ट्रेवल इंश्योरेंस आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने स्वयं और पत्नी के वीजा के लिए 4 अगस्त 2015 को जरूरी डिटेल मेक माई ट्रिप के सेल्स मैनेजर को दिए। 15 अगस्त 2015 को मेक माई ट्रिप ने ईमेल के जरिए एयर टिकट का डिटेल भेजा। कंपनी के सेल्स मैनेजर ने इंश्योर किया कि यह हनीमून पैकेज है। वीजा लेने में कोई दिक्कत नहीं होगी।


शिकायतकर्ता ने पूरी राशि बैंक और आरटीजीएस के माध्यम से जमा करा दी। प्रेम सिंह ने बताया कि यात्रा केपांच दिन पहले मेक माई ट्रिप ने सूचित किया कि फ्रांस दूतावास ने दोनों पैसेंजरों का वीजा देने से मना कर दिया है। उन्होंने फोरम को बताया कि मेक माई ट्रिप की लापरवाही के कारण वीजा रिजेक्ट हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि मेक माई ट्रिप ने राशि भी नहीं लौटाई।
दूसरे पक्षों ने उपभोक्ता फोरम में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उन्होंने सेवा में कोताही नहीं की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed