फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   major exposures in case of 160 kg gold of 21 crore, mohali news

मोहाली: मिला था 160 किलो सोना, दस करोड़ का बांड भर छुड़ा ले गए

Tue, 28 Feb 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 28 Feb 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
major exposures in case of 160 kg gold of 21 crore, mohali news
- फोटो : File Photo
पंजाब विधानसभा चुनावों के दौरान सोहाना थाने की पुलिस ने एयरपोर्ट रोड पर स्पेशल नाके पर क्रेटा कार से 160 किलोग्राम सोना पकड़कर खूब वाहवाही लूटी थी। वहीं, इस सोने को तस्करी का बताया था। जबकि सोने का मालिक प्रभात चौधरी सोमवार को अदालत में पेश हुए। उन्होंने सोने संबंधी सभी दस्तावेज पेश किए और दस करोड़ का बांड भरा। इसके बाद अदालत के आदेश पर सोने को रिलीज करवाकर ले गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर जैसे ही अदालत ने सोने को रिलीज करने के आदेश दिए। इसके बाद सोने के मालिक प्रभात चौधरी व पुलिस अधिकारी कोर्ट के आदेश लेकर डेराबस्सी खजाना दफ्तर पहुंचे। वहां से उन्होंने सोना रिलीज किया। 
विज्ञापन


जिक्रयोग है कि 17 जनवरी को सोहाना थाने की पुलिस का एयरपोर्ट रोड पर बाकरपुर के नजदीक नाका लगा था। इस दौरान पुलिस ने हिमाचल नंबर की एक क्रेटा गाड़ी को चेकिंग के लिए रोका तो उससे बोरियों और बॉक्स से 160 किलोग्राम कच्चे सोने की प्लेटें बरामद हुई थीं। इसके बाद पुलिस सोने व गाड़ी को लेकर थाने ले गई थी। सोने को लेकर जा रहे तीन युवक सोने संबंधी दस्तावेज पेश नहीं कर पाए थे। इसके बाद पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज किया था। उस समय पुलिस की तरफ से बताया गया कि यह सोना हमीरपुर नदोन स्थित एजे गोल्ड रिफाइनरी का है। वहीं, यह सोना दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आया था। इसके बाद कुछ दिन बाद कंपनी के मालिक ने बिल पेश कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed