{"_id":"cd25dd60cbf2c50bbc30fed5bb83951e","slug":"major-car-accident-in-ludhiana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों ने घर में घुसाई बेकाबू कार, दो पहुंचे अस्पताल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवकों ने घर में घुसाई बेकाबू कार, दो पहुंचे अस्पताल
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Tue, 29 Dec 2015 09:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अचानक कार बेकाबू हो गई और घर की दीवार तोड़ते हुए पेड़ से जा भिड़ी। हादसे में दो घायल हो गए। घटना लुधियाना की है। मॉडल टाउन में हुए इस हादसे में कार सवार दो युवक बुरी तरह से घायल हो गए। कार इतनी तेजी से टकराई कि घर की दीवार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
धमाके की आवाज सुन कर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकाल कर उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों की हालत खतरे से बाहर है। घायलों की पहचान मॉडल टाउन निवासी अमनजोत और उसके दोस्त लक्की के रुप में हुई है। थाना मॉडल टाउन की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अमनजोत एक कपड़े की दुकान में काम करता है, जबकि लक्की का स्क्रैप का काम है। सोमवार देर रात दोनों लक्की की मारुति रिट्ज कार में दोनों रेस्तरां में खाना खाने गए थे। वापस लौटते समय कार काफी तेज रफ्तार में थी।
विज्ञापन
मॉडल टाउन में उनकी कार बेकाबू होकर एक घर की दीवार से टकराकर एक पेड़ में जा घुसी। इस टक्कर से दीवार के साथ साथ कार भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और अंदर बैठे दोनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए।
धमाके की आवाज सुन कर घर मालिक बाहर निकले तो लोगों की मदद से दोनों घायलों को कार से बाहर निकाला और उन्हें पास ही स्थित दीप अस्पताल पहुंचाया।
थाना मॉडल टाउन में तैनात सब इंस्पेक्टर मंजीत सिंह ने कहा कि पुलिस मौके पर पहुंची थी लेकिन घर मालिक और कार चालकों के बीच समझौता हो गया था। इसलिए किसी ने कोई कार्रवाई नहीं करवाई।