फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Maid took 24 Tola gold jewelry, Punjab crime news

घर में नौकरानी रखने से पहले सावधान, वरना आपके साथ भी हो सकता है ऐसा!

Thu, 06 Jul 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Thu, 06 Jul 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
Maid took 24 Tola gold jewelry, Punjab crime news
- फोटो : Demo Pic
दरअसल मामला पंजाब के लुधियाना का है, जहां दिल्ली की कंपनी के जरिये घरेलू काम के लिए करीब एक सप्ताह पहले रखी नौकरानी व्यापारी घर से 24 तोले सोने के जेवरात और अन्य सामान पर हाथ साफ कर फरार हो गई। थाना मोती नगर की पुलिस ने चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर 39 के रहने वाले विकास की शिकायत पर आसाम के जिला कुती स्थित गांव तिन्ने खटिया की रहने वाली रिया संचानी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। 
विज्ञापन


पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत में विकास ने बताया कि उन्होंने दिल्ली की युपिटर कंपनी के मालिक से संपर्क कर घरेलू काम के लिए नौकरानी की मांग की। उन्होंने कंपनी को पचास हजार रुपये बतौर एडवांस में जमा कर दिए और 24 जून को कामकाज के लिए उसे अपने घर ले आए। एक जुलाई को वह और उसके परिजन किसी काम से चंडीगढ़ चले गए। घर घरेलू नौकर चरण सिंह मौजूद था। 
विज्ञापन


बकौल विकास इसी दौरान आरोपी रिया घर की अलमारी में रखे चौबीस तोले सोने के जेवरात और अन्य सामान लेकर फरार हो गई। चरण सिंह ने किसी काम से रिया को आवाज लगाई तो वह गायब थी। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। उसने तुरंत इसकी जानकारी उसे दी। इस पर वह घर पहुंचा और पुलिस को सूचना। जांच अधिकारी बुआ सिंह ने कहा कि विकास ने घरेलू नौकरानी का वेरिफिकेशन नहीं कराया था थी। उसकी फोटो तो मिल गई है। आरोपी नौकरानी अभी फरार है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed