अश्लील वीडियो बना करने लगा पत्नी को ब्लैकमेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार के लिए पांच लाख रुपये न मिलने पर एक पति ने अपनी ही पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इसके बाद भी मांग पूरी नहीं हुई तो उसने ये वीडियो इंटरनेट पर डाल दिया। घटना पंजाब के सुजानपुर (पठानकोट) की है।
पीड़िता की शिकायत पर सुजानपुर पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। सुजानपुर की महिला ने शिकायत में बताया कि उसकी शादी 25 दिसंबर 2008 को हुई थी।
शादी के बाद दोनों पुणे घूमने चले गए। आरोप है कि पुणे में पति ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे दिखाया लेकिन बाद में डिलीट करने का वादा किया। शादी के बाद उनका पांच साल का बेटा भी हो गया और सबकुछ सामान्य चलता रहा।
युवकों ने फब्तियां कसी तो पता चला
शिकायतकर्ता के मुताबिक छह साल गुजरने के बाद अचानक पति उसपर कार के लिए पांच लाख रुपये लाने का दबाव बनाने लगा। पति ने उसे पुणे में बनाया अश्लील वीडियो इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी भी दी लेकिन गरीब होने के कारण मायके वाले पैसे नहीं दे पाए।
उसने आरोप लगाया कि सात सितंबर को वह रिश्तेदारों के एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए गई थी। वहां उस पर कुछ युवकों ने फब्तियां कसना शुरू कर दिया। पूछने पर उन्होंने अश्लील वीडियो इंटरनेट पर अपलोड होने की जानकारी दी।
महिला ने उक्त अश्लील वीडियो की सीडी बनाकर पुलिस को सौंप दी है। इसके आधार पर सुजानपुर पुलिस थाने में हरमिंद्र सिंह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और सूचना एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
सुजानपुर के एसएचओ परमवीर सिंह ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।