फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ludhiana singer satwinder bitti offensive video goes viral

टिकट न मिला तो सतविंदर बिट्टी का अश्लील वीडियो बनाया, कांग्रेसी नेता पर आरोप

Fri, 05 May 2017 07:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Fri, 05 May 2017 07:51 PM IST
विज्ञापन
Ludhiana singer satwinder bitti offensive video goes viral
गायिका बिट्टी ने आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने पर किया केस
विधानसभा चुनाव में साहनेवाल से कांग्रेस की तरफ से प्रसिद्ध पंजाबी गायिका सतविंदर बिट्टी को टिकट दिए जाने से नाराज एक कांग्रेसी कार्यकर्ता ने उनका अश्लील वीडिया बनाकर वाट्सऐप पर वायरल कर दिया। जब बिट्टी को इसका पता चला तो उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन


थाना कूमकलां पुलिस द्वारा जांच के बाद बिट्टी की शिकायत पर गुरु तेग बहादुर नगर के कांग्रेसी कार्यकर्ता और साहनेवाल से टिकट के दावेदार रहे मोहन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


बिट्टी की शिकायत के मुताबिक, 2017 विधानसभा चुनाव में वह कांग्रेस के टिकट पर साहनेवाल से मैदान में उतरी थीं। आरोपी मोहन सिंह भी टिकट का दावेदार था। टिकट न मिलने की वजह से वह पार्टी और उससे नाराज था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस नेता मोहन सिंह पर वीडियो बनाने का आरोप

Ludhiana singer satwinder bitti offensive video goes viral
गायिका बिट्टी ने आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने पर किया केस - फोटो : File Photo
आरोपी ने गायिका सतविंदर बिट्टी को बदनाम करने के लिए उनका एक अश्लील वीडियो बनाकर उसे चुनाव से पहले वाट्सऐप ग्रुप में अपने ही नंबर से डाल दिया। गायिका सतविंदर बिट्टी को जब पता चला तो उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के मुताबिक उन्हें शिकायत मिली तो थाना कूमकलां पुलिस ने उक्त वाट्सऐप ग्रुप से आरोपी मोहन का नंबर निकाला। 

आरोपी ने वीडियो डालने के बाद से मोबाइल बंद कर दिया था। दो-तीन दिन पहले आरोपी ने अपना फोन ऑन किया, जिसका अलर्ट पुलिस को मिला और आरोपी पकड़ा गया। थाना कूमकलां कला के प्रभारी हरजिंदर सिंह ने कहा कि आरोपी को बिट्टी की अश्लील वीडियो डालने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उसने ये सब उन्हें बदनाम करने के लिए किया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed