{"_id":"6330521d0faa4f53bb216ae2","slug":"ludhiana-recorded-62-2-mm-of-rain-in-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: दो दिन की लगातार बारिश से लुधियाना की सड़कें डूबीं, जगह-जगह जाम से जूझे लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab News: दो दिन की लगातार बारिश से लुधियाना की सड़कें डूबीं, जगह-जगह जाम से जूझे लोग
Sun, 25 Sep 2022 06:38 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 25 Sep 2022 06:38 PM IST
सार
यह बरसात किसानों पर कहर बनकर टूटी है। खेतों में फसल बिछ गई है। किसानों का कहना है कि जब जरूरत थी तब बारिश नहीं हुई अब मानसून के लौटने का वक्त था तो पानी ही पानी कर दिया। लुधियाना की अधिकांश सड़कों पर दो फुट तक जलभराव हो गया है।
विज्ञापन
लुधियाना में बारिश से जलमग्न सड़क।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने लुधियाना की रफ्तार को थाम दिया है। शहर की सड़कें जलमग्न हैं। कई जगह कीचड़ की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अगर महानगर की बात करें तो पिछले दो दिनों में 62.2 एमएम से ऊपर बरसात हुई। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में बारिश से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
वहीं बारिश के कारण टूटी सड़कों से ट्रैफिक जाम की सबसे बड़ी समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। दिल्ली-जालंधर हाइवे पर बस्ती जोधेवाल से पहले सड़क पर इतने गड्ढे है कि यहां वाहनों की रफ्तार एकदम थम जाती है। दो किलोमीटर तक लंबा जाम लगने की वजह से लोग काफी परेशान हैं और प्रशासन से लगातार मांग कर रहे हैं कि सड़कों को नई नहीं बनवाना है तो मरम्मत ही करवा दी जाए।
विज्ञापन
कई जगहों पर फसलों को नुकसान
यह बरसात किसानों पर कहर बनकर टूटी है। खेतों में फसल बिछ गई है। किसानों का कहना है कि जब जरूरत थी तब बारिश नहीं हुई अब मानसून के लौटने का वक्त था तो पानी ही पानी कर दिया। लुधियाना की अधिकांश सड़कों पर दो फुट तक जलभराव हो गया है। इसकी वजह से राहगीरों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सुबह सात बजे अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि एयर क्वालिटी इंडेक्स 98 के स्तर पर था।
विज्ञापन
कई जगहों पर सड़कें टूटी, लगा रहा लंबा जाम
महानगर की कई सड़कें टूट गईं। बस्ती जोधेवाल के पास, ताजपुर रोड, टिब्बा रोड, चंडीगढ़ रोड, बस स्टैंड के पास और माडल टाउन इलाके में सड़क ही धस गई। जहां बड़ा गड्ढा हो गया और प्रशासन को रास्ता ही बंद करना पड़ा। इसके अलावा सुंदर नगर, माधोपुरी चौड़ा बाजार में भी बारिश की वजह से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।