लुधियाना पुलिस ने पकड़े पांच शातिर, मदद के बहाने ऐसे खाते से उड़ा देते थे रकम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम से पैसे निकालने आने वाले भोले भाले लोगों के कार्ड बदलने वाले और मशीन को तोड़कर ले जाने की साजिश रचने के आरोप में पांच आरोपियों को सीआईए टू की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने विभिन्न बैंकों के 56 एटीएम कार्ड, वारदातों को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले तीन बाइक बरामद किए है।
पुलिस ने डाबा रोड स्थित जैन कालोनी के मोहल्ला विजयइंद्र नगर निवासी रोहित शर्मा उर्फ अमती, ग्यासपुरा सुआ रोड स्थित मक्कड़ कालोनी निवासी राजेश कुमा उर्फ चुन्नू, डेहलों के गांवसीलो कलां निवासी विसाखा सिंह उर्फ लक्की, ग्यासपुरा के मोहल्ला हरगोबिंद नगर निवासी शंकर कुमार और शुभम रंधावा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Punjab: Ludhiana Police has arrested 5 members of a gang which used to withdraw money from accounts of other people, at ATMs, on the pretext of helping them. The gang used to ask for ATM PIN of the customers & later use it to withdraw cash from their accounts using fake ATM cards pic.twitter.com/biH1XAjPrR
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 22, 2019
पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने बताया कि आरोपी ग्यासपुरा, शेरपुर मार्केट, जमालपुर और इसके आसपास इलाकों में स्थित एटीएम बूथ के नजदीक बैठे रहते थे। जैसे ही कोई व्यक्ति अंदर पैसे निकलवाने जाता तो आरोपी उसके पीछे अंदर घुस जाते और चोरी छिपे उसका एटीएम पिन जान लेते। मदद के नाम पर आरोपी एटीएम कार्ड लेते और गायब कर दूसरा दे देते थे, ताकि पैसे न निकले। फिर टेक्निकल समस्या बता कर व्यक्ति को भेज देते थे।
उसके बाद आरोपी खुद व्यक्ति का एटीएम कार्ड इस्तेमाल कर पैसे निकलवा लेते थे। पुलिस कमिश्नर के बताया कि आरोपियों ने अभी तक की पूछताछ में 70 के करीब वारदातें कबूल की है। अब आरोपी योजना बना रहे थे कि एटीएम को ही उखाड़ कर अपने साथ ले जाएंगे, ताकि लाखों रुपये की लूट को अंजाम दे सके। पुलिस ने आरोपियों को इलाके में ही सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पता लगा रही है कि उनके साथ इस गोरखधंधे में कौन-कौन जुड़ा है।