{"_id":"5947bec04f1c1b81288b4708","slug":"ludhiana-police-arrested-robbers-gang-members","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने समय रहते दबोच लिए 5 युवक, वरना बड़ी वारदात को अंजाम दे देते","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने समय रहते दबोच लिए 5 युवक, वरना बड़ी वारदात को अंजाम दे देते
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Mon, 19 Jun 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
arrest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने समय रहते पांच युवकों को दबोच लिया, वरना बड़ी वारदात हो जाती। पुलिस ने युवकों ने बाइक और तेजधार हथियार बरामद किए हैं। पंजाब के लुधियाना में खाली प्लाट में हथियारों के साथ लूट की योजना बना रहे पांडे गिरोह के पांच सदस्यों को जिला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को घंटाघर के पास नाकाबंदी के दौरान पकड़ा।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बाइक के साथ-साथ तेजधार हथियार भी बरामद किए हैं। इस मामले में गिरोह के सरगना जस्सियां रोड के रहने वाले विकास पांडे, शिमलापुरी आजाद नगर निवासी प्रमोद कुमार, न्यू माधोपुरी निवासी आकाश, सतीश कुमार और मोहम्मद परवेज के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। जांच अधिकारी जसविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस पार्टी ने घंटाघर के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी लूट की योजना बना रहे है। पुलिस ने छापामारी कर आरोपियों की घेराबंदी की।
विज्ञापन
आरोपियों ने फरार होने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने सभी को काबू कर लिया। आरोपियों के कब्जे से मोटरसाइकिल और अन्य सामान बरामद कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी विकास पांडे के खिलाफ पहले भी कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी नशा करने के भी आदी हैं।