{"_id":"5daf01f08ebc3e014f25f946","slug":"ludhiana-police-arrested-a-person","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर राजीव राजा का साथी गिरफ्तार, दोहरे हत्याकांड में भुगत रहा है बीस साल की सजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गैंगस्टर राजीव राजा का साथी गिरफ्तार, दोहरे हत्याकांड में भुगत रहा है बीस साल की सजा
Tue, 22 Oct 2019 07:14 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 22 Oct 2019 07:14 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमार मंडी इलाके में वर्ष 2006 को दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले गैंगस्टर राजीव राजा के साथी को थाना कोतवाली की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सन्नी के रुप में हुई है। सन्नी दोहरे हत्याकांड में बीस साल की सजा भुगत रहा है और 19 जुलाई को 56 दिन की पैरोल लेकर जेल से बाहर आया था।
विज्ञापन
पैरोल खत्म होने के बाद आरोपी वापस नहीं गया। इस पर जेल प्रशासन ने इसकी जानकारी जिला प्रशासन और जिला पुलिस प्रशासन को दी। इसके बाद थाना कोतवाली की पुलिस ने आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एडीसीपी गुरप्रीत सिंह सिकंद ने बताया कि सन्नी टिब्बा रोड के राजू कालोनी गोपाल नगर का रहने वाला है और गैंगस्टर राजीव राजा का साथी है। 2006 में घुमार मंडी इलाके में दोहरा हत्याकांड हुआ था।
विज्ञापन
मामले में गैंगस्टर राजीव राजा, उसकी माशूका नीरु शर्मा, गोबिंद कुमार और सन्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपियों को अदालत की तरफ से बीस बीस साल की सजा सुनाई गई थी।
आरोपी सन्नी ने पैरोल पर बाहर जाने की इजाजत मांगी तो उसे 19 जुलाई को बाहर भेज दिया गया। उसे 13 सितंबर तक वापस आने के लिए कहा गया था। वह वापस नहीं गया तो जेल प्रशासन ने इसकी जानकारी प्रशासन को दी।
एडीसीपी ने बताया कि आरोपी टिब्बा रोड की बजाए सलेम टाबरी इलाके में छिप कर रह रहा था। थाना कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना मिली तो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेजेगी।