{"_id":"594e44b54f1c1b1f368b4737","slug":"ludhiana-man-killed-wife-in-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले पत्नी को घुमाया और फिर गला घोंट लगा दिया ठिकाने, ये रही वजह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले पत्नी को घुमाया और फिर गला घोंट लगा दिया ठिकाने, ये रही वजह
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Sat, 24 Jun 2017 04:24 PM IST
विज्ञापन
Wife murder
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक ने पहले पत्नी को घुमाया फिराया और फिर मौका मिलते ही गला घोंटकर कत्ल कर दी। ऐसा करने के पीछे की वजह मामूली सी है। घटना पंजाब के लुधियाना की है। मोगा के श्री माछीवाड़ा साहिब में गांव बुटर कला निवासी राम सिंह अपनी पत्नी पार्वती को घुमाने के लिए नयना देवी ले गया। बाइक से लौटते समय उसने मामूली तकरार के बाद पत्नी को पीटा और उसका गला घोंट दिया। इसके बाद उसे मरा मानकर झाड़ियों में फेंका और वहां से भाग गया।
पत्नी कुछ समय बाद होश में आई और किसी तरह अस्पताल पहुंची। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। संबधित माछीवाड़ा पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अस्पताल में उपचाराधीन पार्वती (20) ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि करीब तीन माह पहले उसकी शादी राम सिंह के साथ हुई थी। उसके पति की पहले भी एक शादी हो चुकी है। पार्वती को लेकर राम सिंह नयना देवी दर्शनों के लिए गया था।
वापसी में नहर किनारे झाड़ साहिब के करीब उसकी पति के साथ मामूली सी बात पर तकरार हो गई। इसके बाद उसके पति ने गुस्से में आकर चुन्नी के साथ उसका गला घोंट दिया। वह बेहोश हो गई तो पति उसे मरा हुआ मानकर झाड़ियों में फेंककर भाग गया। कुछ समय बाद उसे होश आया। वह सड़क पर पहुंची और किसी तरह से अस्पताल पहुंची। सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि पीड़िता ने प्राथमिक बयान तो दे दिया है। वह खतरे से तो बाहर है, लेकिन अभी पूरी तरह से होश में नहीं है। पुलिस ने पीड़िता के बयान के बाद आरोपी पति पर केस दर्ज कर लिया है।