फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ludhiana Fake Encouter: Charges of Murder on Punjab Police

फर्जी एनकाउंटर मामले में ये है पुलिस का झूठा 'सच'

Mon, 29 Sep 2014 06:06 PM IST
विकास मल्होत्रा/अमर उजाला, लुधियाना
विकास मल्होत्रा/अमर उजाला, लुधियाना Updated Mon, 29 Sep 2014 06:06 PM IST
विज्ञापन
Ludhiana Fake Encouter: Charges of Murder on Punjab Police

जमालपुर की आहलुवालिया कालोनी में दो सगे भाइयों की हत्या मामले में पुलिस ने जो कहानी बनाई, शाम होते होते पुलिस खुद ही उसमें फंस गई। पुलिस ऐसी कहानी बनाना चाहती थी कि किसी तरह पुलिस की साख बच सके।

विज्ञापन


पहले पुलिस बताती रही कि आरोपियों ने पुलिस पर गोली चलाई तो उसके बाद जवाबी फायरिंग में दोनों युवकों की मौत हो गई। शनिवार दोपहर तक अकाली सरपंच राजविंदर के पति गुरजीत सिंह का नाम तक नहीं था।
विज्ञापन


देर शाम को पुलिस ने कहानी तैयार की और तीन पुलिस मुलाजिमों के साथ साथ अकाली सरपंच के पति पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

आरोपियों से नहीं मिले कोई हथियार

Ludhiana Fake Encouter: Charges of Murder on Punjab Police

एसीपी लखवीर सिंह टिवाना के अनुसार पुलिस ने घटनास्थल से तीन 32 बोर के पांच खोल, तीन खोल हेड बरामद की हैं। दो गोलियां मृतक युवकों के शवों से बरामद की गई हैं।

पुलिस मुलाजिमों के साथ अंदर गए सरपंच के पति गुरजीत सिंह के पास अपनी लाइसेंसी पिस्तौल थी और पुलिस मुलाजिमों के पास सरकारी हथियार था। आरोपियों के पास से अभी कोई भी हथियार बरामद नहीं हुआ है।

पुलिस मुलाजिमों ने सरकारी हथियार से गोली चलाई गई है या नहीं इसकी जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है कि उन्होंने किस हथियार से गोली चलाई। पुलिस वारदात में इस्तेमाल हथियारों का भी पता लगा रही है।

वहीं आशंका है कि अगर पुलिस मुलाजिमों ने सरकारी हथियार में से गोली नहीं चलाई तो हो सकता है कि मुलाजिमों के पास अपना पर्सनल हथियार भी हो।

गिरफ्तारी पर भी रोक थी

Ludhiana Fake Encouter: Charges of Murder on Punjab Police

सिविल अस्पताल में जतिंदर और हरिंदर के परिजनों के साथ पोस्टमार्टम कराने पहुंचे गिरफ्तार आरोपी राजवीर के भाई इंद्रपाल ने कहा कि पुलिस ने झूठे मामले में उनके भाई और अन्य युवकों को फंसाया और फर्जी मुठभेड़ दिखा कर दो बेकसूरों की हत्या कर दी। 21 अगस्त को सभी युवकों पर थाना माछीवाड़ा में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था।

उसके बाद 28 अगस्त को अधिकारियों के सामने पेश होकर जांच की मांग की गई थी। इंद्रपाल ने आरोप लगाया था कि डीएसपी समराला अमृत सिंह इस पूरे मामले की जांच कर रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने गिरफ्तारी पर भी रोक लगाई हुई थी। उसके बावजूद पुलिस पांचों युवकों को पेशेवर अपराधी समझ कर गिरफ्तार करने में जुटी हुई थी।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने यह सब अकाली सरपंच के पति गुरजीत सिंह के साथ मिल कर किया और इस मामले में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराने वाले युवक के परिजन भी शामिल हैं। 

विज्ञापन

शिनाख्त के लिए सरपंच की क्या जरूरत थी

Ludhiana Fake Encouter: Charges of Murder on Punjab Police

इंद्रपाल ने पुलिस जांच पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि अगर पुलिस को युवकों के बारे में पता चल ही गया था कि सब आहलुवालिया कालोनी में रह रहे है तो सरपंच पति गुरजीत सिंह को साथ ले जाने की क्या जरूरत थी।

अगर सरपंच के पास हथियार था तो पुलिस उसे अपने साथ अंदर क्यों लेकर गई। पुलिस उसे बाहर भी खड़ा कर सकती थी। उन्होंने आरोप लगाया है कि सरपंच ने अंदर जाकर जानबूझ कर युवकों के साथ मारपीट की और पुलिस के साथ मिल उनकी हत्या कर दी।

पुलिस वालों के पास एके-47 थी
एसएसपी खन्ना हर्ष कुमार बांसल ने कहा कि आरोपी पुलिस मुलाजिमों के पास एक एके-47 थी, लेकिन उससे गोली चली या नहीं इसके बारे में जमालपुर पुलिस जांच कर रही है। अब जांच लुधियाना पुलिस के पास है।

वहीं राजवीर के परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से जांच की मांग की थी और इस मामले में आरोपी युवकों की गिरफ्तारी पर किसी तरह की कोई रोक नहीं लगाई गई थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोली पोल

Ludhiana Fake Encouter: Charges of Murder on Punjab Police

जमालपुर की आहलुवालिया कालोनी में शनिवार को दो भाईयों की तथाकथित मुठभेड़ में मौत का राज पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोल दिया। दोनों को इतने करीब से गोलियां मारी गईं कि अधिकतर गोलियां शरीर के आरपार निकल गईं।

सिविल अस्पताल में रविवार को डॉ. सुरेश कौशल, डॉ. जसबीर कौर और डॉ. सीमा चोपड़ा पर आधारित एक बोर्ड ने जतिंदर और हरिंदर के शवों का पोस्टमार्टम किया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हो गया है कि हरिंदर को तीन गोलियां लगी थीं। दायीं ओर से चलाई एक गोली हरिंदर के शरीर के आरपार हो गई जबकि सीने पर चलाई गई गोली शरीर में ही धंसी रह गई। हरिंदर पर चलाई गई गोलियों में से एक उसकी बाजू में धंसी मिली है। रिपोर्ट के अनुसार, हरिंदर के भाई जतिंदर को बहुत करीब से दो गोलियां मारी गईं। इनमें से एक गोली सिर पर मारी गई, जो जतिंदर की गर्दन से पार निकल गई।

पुलिस की कहानी झूठी साबित

Ludhiana Fake Encouter: Charges of Murder on Punjab Police

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पुलिस के कथित एनकाउंटर की कहानी को पूरी तरह झुठला दिया है। अपना बचाव करते हुए पुलिस ने शनिवार को क्राइम ब्रीफिंग के दौरान इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने की बात कही थी।

लेकिन शनिवार देर रात तक माछीवाड़ा एसएचओ के रीडर कांस्टेबल यादविंदर सिंह, पंजाब होमगार्ड के जवान बलदेव और अजीत सिंह के साथ-साथ सरपंच राजविंदर कौर के पति गुरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। एसीपी साहनेवाल लखवीर सिंह टिवाणा ने कहा कि पुलिस ने रविवार को सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से सभी को एक अक्तूबर तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

रविवार को मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों ने माछीवाड़ा-समराला चौक पर शव रखकर करीब एक घंटे प्रदर्शन किया और मामले की सीबीआई जांच की मांग की। पुलिस के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी सड़क से हटे।

'साजिश के तहत दोनों को मार डाला'

Ludhiana Fake Encouter: Charges of Murder on Punjab Police

मृतक जतिंदर और हरिंदर के पिता सतपाल सिंह ने बताया कि उनका बड़ा बेटा जतिंदर बीए कर चुका था और पीसीएस की तैयारी कर रहा था। हरिंदर भी प्राइवेट नौकरी करके पढ़ाई कर रहा था। सतपाल ने कहा कि उनका परिवार बहुत गरीब है। वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का गुजारा चलाते हैं।

परिवार की हालत देखते हुए ही उनके दोनों बेटों ने कभी अपनी पढ़ाई के लिए घर से पैसे नहीं मांगे थे। दोनों नौकरी करके जो पैसे कमाते, उसी से अपनी पढ़ाई पर खर्च पूरा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनके बेटों को नशे की कोई लत नहीं थी। सतपाल सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके बेटों को झूठे मामले में फंसाया और साजिश के तहत दोनों को मार डाला।

वहीं हरिंदर और जतिंदर की हत्या के समय पुलिस ने राजवीर और बनी नामक जिन दो युवकों की गिरफ्तारी दिखाई थी। उनका कोई सुराग अब पुलिस नहीं दे रही। राजवीर के मामा के बेटे इंद्रपाल सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस ने सभी युवकों के खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया है।

मुख्यमंत्री बादल ने डीसी से मांगी रिपोर्ट

Ludhiana Fake Encouter: Charges of Murder on Punjab Police

पुलिस वाले हत्याएं करने के बाद राजवीर और बनी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गए थे। अभी तक पुलिस ने राजवीर के परिजनों को यह नहीं बताया कि वह किस थाने में है और उसकी हालत क्या है। उन्होंने आशंका जताई कि माछीवाड़ा पुलिस राजवीर का भी फर्जी एनकाउंटर कर सकती है।

उधर, धार्मिक समागम में हिस्सा लेने लुधियाना के किचलू नगर पहुंचे मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने शनिवार को उक्त वारदात की पूरी रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने डीसी रजत अग्रवाल को मामले की रिपोर्ट भेजने के आदेश दिए हैं।

मुख्यमंत्री बादल ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि पुलिस पर किसी तरह का राजनीतिक दबाव नहीं है। इस वारदात में जो भी कसूरवार होगा, उसके खिलाफ कानून अपना काम करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed