फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ludhiana Fake Encounter was Revenge of Support to AAP in LS Elections

लुधियाना फर्जी एनकाउंटर में चौंकाने वाला खुलासा

Sun, 05 Oct 2014 04:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 05 Oct 2014 04:57 PM IST
विज्ञापन
Ludhiana Fake Encounter was Revenge of Support to AAP in LS Elections

‘आप’ की पंजाब इकाई के संयोजक सुच्चा सिंह छोटेपुर ने बताया कि उनकी पार्टी की चार सदस्यीय टीम ने अपने स्तर पर लुधियाना के जमालपुर की आहलुवालिया कॉलोनी के फर्जी पुलिस एनकाउंटर मामले की जांच की है। जांच में सामने आया है कि दोनों भाइयों का कत्ल, लोकसभा चुनाव में आप का साथ देने के बदले सबक सिखाने के लिए ही किया गया।

विज्ञापन


इस टीम में शामिल प्रो. मंजीत सिंह, हरजीत सिंह, विक्रम सिंह और रवनीत ठाकुर ने जांच के दौरान पाया कि हरिंदर व जतिंदर के अपने गांव बोहापुर में राजनीतिक तौर पर स्थापित हो जाने के डर से अकाली नेता घबराए हुए थे। लोकसभा चुनाव के दौरान दोनों भाई गांव में ‘आप’ के पोलिंग एजेंट थे और यहां से पार्टी प्रत्याशी को 270 वोट की लीड मिली थी।
विज्ञापन


इसके बाद उनके खिलाफ दो झूठे मामले दर्ज करवाए गए और उनकी मां को कई बार पुलिस थाने बुलाकर प्रताड़ित किया गया। इसके अलावा उनके खिलाफ लड़कियों से छेड़छाड़ का झूठा मामला भी दर्ज करवाया गया और उनके खिलाफ गुंडागर्दी करने का गलत प्रचार भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सारी प्रताड़ना का अंतिम पड़ाव उनके कत्ल के रूप में सामने आया। छोटेपुर ने कहा कि इसे कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसके खिलाफ पूरी लड़ाई लड़ी जाएगी।

आप ने सीबीआई जांच की मांग की

Ludhiana Fake Encounter was Revenge of Support to AAP in LS Elections

आम आदमी पार्टी (आप) ने लुधियाना के जमालपुर की आहलुवालिया कॉलोनी के फर्जी पुलिस एनकाउंटर मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। इसके साथ ही कहा है कि इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल से इस्तीफा दे देना चाहिए।

‘आप’ की पंजाब इकाई के संयोजक सुच्चा सिंह छोटेपुर और वरिष्ठ नेता प्रो. मंजीत सिंह ने शनिवार को यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यह फर्जी एनकाउंटर प्रदेश सरकार का असल चेहरा दिखाता है कि किस प्रकार पंजाब में धक्केशाही का राज चल रहा है। पार्टी इसके खिलाफ सभी दलों से एकजुट होने की अपील करती है।

उन्होंने कहा कि फर्जी एनकाउंटर में मारे गए सगे भाइयों हरिंदर सिंह और जतिंदर सिंह की आत्मिक शांति के लिए रखे गए पाठ के भोग (सात अक्तूबर) के बाद इस मामले में पंजाब सरकार के खिलाफ अगला संघर्ष शुरू करेंगे। वे कानूनी और सियासी दोनों तरह की लड़ाई लड़ेंगे। केंद्र सरकार और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग तक भी पहुंच की जाएगी।

लुधियाना में हुई मुठभेड़

Ludhiana Fake Encounter was Revenge of Support to AAP in LS Elections

पंजाब के लुधियाना में हुई पुलिस मुठभेड़ में दो युवक मारे गए, जबकि तीन युवक गिरफ्तार हुए हैं। मुठभेड़ सुबह करीब 9 बजे लुधियाना के जमालपुर इलाके की आहलुवालिया कॉलोनी में हुई।

यहां पिछले कुछ दिन से एक महिला ने घर में हॉस्टल खोल रखा था। उसमें 5 युवक रह रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह खाकी वर्दी में खुद को खन्ना पुलिस के अधिकारी कहते हुए कुछ लोग आए।

उन्होंने लोगों को आईडी कार्ड भी दिखाया। पड़ोसियों के कमरे से युवकों के कमरे की ओर गए ही थे कि युवकों के कमरे से फायरिंग शुरू हो गई, जवाब में पुलिस ने फायरिंग की।

दो युवकों की मौत, तीन गिरफ्तार

Ludhiana Fake Encounter was Revenge of Support to AAP in LS Elections

आमने सामने हुई मुठभेड़ में दो युवकों जतिंदर, हरिंदर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गिरफ्तार कर लिए गए। एक युवक भाग निकला, जिसे कुछ ही दूरी पर गिरफ्तार कर लिया गया।

खन्ना पुलिस गिरफ्तार युवकों को गिरफ्तार कर चली गई। उधर, लुधियाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। खबर लिखे जाने तक मामले के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।

पीजी की मालिक महिला के बारे में भी पता नहीं चल पाया है, कि वह युवकों को जानती थी या नहीं। चर्चा है कि युवक यहां किसी आतंकवादी गतिविधि को अंजाम देने के लिए साजिश बना रहे थे।

क्या कहती है लुधियाना पुलिस?

Ludhiana Fake Encounter was Revenge of Support to AAP in LS Elections

लुधियाना में हुई पुलिस मुठभेड़ को लेकर कमिश्नर प्रमोद बाण ने बताया कि उन्हें खन्ना पुलिस की इस कार्रवाई के बारे में पहले से कुछ पता नहीं था। मामले की मजिस्ट्रेट जांच शुरू हो गई है।

युवकों की बैकग्राउंड के बारे में पता लगाया जा रहा है। साथ ही खन्ना पुलिस अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस मुठभेड़ या कुछ और?

मारे गए युवकों के सिर के पीछे से गोली मारी गई है। इसे लेकर पुलिस पर सवाल उठने लगे हैं। कहा जा रहा है कि मुठभेड़ होती तो गोलियां दोनों ओर से चलती, लेकिन दोनों युवकों के सिर पर पीछे से गोली मारी गई है, इसे लेकर पुलिस पर सवाल उठना स्वाभाविक है। मामले की जांच जारी है।

साख बचाने को बनाई थी कहानी

Ludhiana Fake Encounter was Revenge of Support to AAP in LS Elections

जमालपुर की आहलुवालिया कालोनी में दो सगे भाइयों की हत्या मामले में पुलिस ने जो कहानी बनाई, शाम होते होते पुलिस खुद ही उसमें फंस गई। पुलिस ऐसी कहानी बनाना चाहती थी कि किसी तरह पुलिस की साख बच सके।

पहले पुलिस बताती रही कि आरोपियों ने पुलिस पर गोली चलाई तो उसके बाद जवाबी फायरिंग में दोनों युवकों की मौत हो गई। शनिवार दोपहर तक अकाली सरपंच राजविंदर के पति गुरजीत सिंह का नाम तक नहीं था।

देर शाम को पुलिस ने कहानी तैयार की और तीन पुलिस मुलाजिमों के साथ साथ अकाली सरपंच के पति पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

आरोपियों से नहीं मिले कोई हथियार

Ludhiana Fake Encounter was Revenge of Support to AAP in LS Elections

एसीपी लखवीर सिंह टिवाना के अनुसार पुलिस ने घटनास्थल से तीन 32 बोर के पांच खोल, तीन खोल हेड बरामद की हैं। दो गोलियां मृतक युवकों के शवों से बरामद की गई हैं।

पुलिस मुलाजिमों के साथ अंदर गए सरपंच के पति गुरजीत सिंह के पास अपनी लाइसेंसी पिस्तौल थी और पुलिस मुलाजिमों के पास सरकारी हथियार था। आरोपियों के पास से अभी कोई भी हथियार बरामद नहीं हुआ है।

पुलिस मुलाजिमों ने सरकारी हथियार से गोली चलाई गई है या नहीं इसकी जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है कि उन्होंने किस हथियार से गोली चलाई। पुलिस वारदात में इस्तेमाल हथियारों का भी पता लगा रही है।

वहीं आशंका है कि अगर पुलिस मुलाजिमों ने सरकारी हथियार में से गोली नहीं चलाई तो हो सकता है कि मुलाजिमों के पास अपना पर्सनल हथियार भी हो।

गिरफ्तारी पर भी रोक थी

Ludhiana Fake Encounter was Revenge of Support to AAP in LS Elections

सिविल अस्पताल में जतिंदर और हरिंदर के परिजनों के साथ पोस्टमार्टम कराने पहुंचे गिरफ्तार आरोपी राजवीर के भाई इंद्रपाल ने कहा कि पुलिस ने झूठे मामले में उनके भाई और अन्य युवकों को फंसाया और फर्जी मुठभेड़ दिखा कर दो बेकसूरों की हत्या कर दी। 21 अगस्त को सभी युवकों पर थाना माछीवाड़ा में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था।

उसके बाद 28 अगस्त को अधिकारियों के सामने पेश होकर जांच की मांग की गई थी। इंद्रपाल ने आरोप लगाया था कि डीएसपी समराला अमृत सिंह इस पूरे मामले की जांच कर रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने गिरफ्तारी पर भी रोक लगाई हुई थी। उसके बावजूद पुलिस पांचों युवकों को पेशेवर अपराधी समझ कर गिरफ्तार करने में जुटी हुई थी।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने यह सब अकाली सरपंच के पति गुरजीत सिंह के साथ मिल कर किया और इस मामले में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराने वाले युवक के परिजन भी शामिल हैं। 

शिनाख्त के लिए सरपंच की क्या जरूरत थी

Ludhiana Fake Encounter was Revenge of Support to AAP in LS Elections

इंद्रपाल ने पुलिस जांच पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि अगर पुलिस को युवकों के बारे में पता चल ही गया था कि सब आहलुवालिया कालोनी में रह रहे है तो सरपंच पति गुरजीत सिंह को साथ ले जाने की क्या जरूरत थी।

अगर सरपंच के पास हथियार था तो पुलिस उसे अपने साथ अंदर क्यों लेकर गई। पुलिस उसे बाहर भी खड़ा कर सकती थी। उन्होंने आरोप लगाया है कि सरपंच ने अंदर जाकर जानबूझ कर युवकों के साथ मारपीट की और पुलिस के साथ मिल उनकी हत्या कर दी।

पुलिस वालों के पास एके-47 थी
एसएसपी खन्ना हर्ष कुमार बांसल ने कहा कि आरोपी पुलिस मुलाजिमों के पास एक एके-47 थी, लेकिन उससे गोली चली या नहीं इसके बारे में जमालपुर पुलिस जांच कर रही है। अब जांच लुधियाना पुलिस के पास है।

वहीं राजवीर के परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से जांच की मांग की थी और इस मामले में आरोपी युवकों की गिरफ्तारी पर किसी तरह की कोई रोक नहीं लगाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed