फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ludhiana Commissionerate Police busted fake call center for cheating people sitting abroad online

Ludhiana: फर्जी कॉल सेंटर बना विदेश में बैठे लोगों को बनाते थे शिकार, 13 लोग गिरफ्तार, ऐसे की जाती थी ठगी

Sat, 17 Dec 2022 10:12 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 17 Dec 2022 10:12 PM IST
सार

कॉल सेंटर से विदेशों में बैठे भोले भाले लोगों को अलग अलग तरह से डरा कर उनके पैसे ऐंठे जाते है। जिसके बाद पुलिस ने इसकी जांच की और पूरी प्लानिंग की गई कि आरोपियों तक कैसे पहुंच की जाए। जिसके बाद पुलिस ने रेड करने की प्लानिंग बनाई और कॉल सेंटर पर छापामारी की।

विज्ञापन
Ludhiana Commissionerate Police busted fake call center for cheating people sitting abroad online
लुधियाना में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

विदेश में बैठे लोगों के साथ ऑन लाइन ठगी मारने के लिए फर्जी कॉल सेंटर का लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कॉल सेंटर पर छापामारी कर वहां से करीब 13 लोगों क गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से करीब पौने दो लाख रुपये की नकदी के साथ साथ, विभिन्न कंपनियों के 18 मोबाइल फोन, सात लैपटॉप और अन्य सामान बरामद किया है।

विज्ञापन


पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों को सोमवार अदालत में पेश करेगी। फर्जी कॉल सेंटर पर छापामारी की अगवाई खुद पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ऑन लाइन ठगी मारने वालों के खिलाफ पुलिस की यह बड़ी कार्रवाई है और आगे भी चलती रहेगी। 
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि थाना डिविजन आठ के एसएचओ सब इंस्पेक्टर नीरज चौधरी को सूचना मिली थी कि चीमा चौक के पास स्थित आरके रोड पर फर्जी कॉल सेंटर चल रहा है। कॉल सेंटर से विदेशों में बैठे भोले भाले लोगों को अलग अलग तरह से डरा कर उनके पैसे ऐंठे जाते है। जिसके बाद पुलिस ने इसकी जांच की और पूरी प्लानिंग की गई कि आरोपियों तक कैसे पहुंच की जाए। जिसके बाद पुलिस ने रेड करने की प्लानिंग बनाई और कॉल सेंटर पर छापामारी की। जिस समय छापामारी की गई उस समय भी वहां ठगी का कारोबार चल रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑन लाइन बैठ कर विदेशों में बैठे लोगों से बातचीत की जा रही थी और उन्हें एप के बारे में जानकारी देने के साथ साथ उन्हें डराया जा रहा था कि उनके पैसे कैसे बच सकते है। जब विदेशी लोग आरोपियों के झांसे में आ जाते थे और उनके कार्ड नंबर ले पैसे अपने खातों में ट्रांसफर कर लेते थे। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि यह लोग भोले भाले लोगों को टारगेट करते थे कहा कि इस कॉल सेंटर का मास्टरमाइंड दिल्ली से अपडेट करता है। उन्होंने कहा कि पूछताछ कर सेंटर चलाने वाले दिल्ली में बैठे आरोपी की तलाश शुरु कर दी गई है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed