फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ludhiana Assault Case, Pressure for Compromise on Survivor

इस्सेवाल दुष्कर्म: पीड़िता के घर पहुंचा शख्स, समझौते का बनाया दबाव, 5 लाख रुपये की पेशकश

Fri, 26 Apr 2019 09:51 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 26 Apr 2019 09:51 AM IST
विज्ञापन
Ludhiana Assault Case, Pressure for Compromise on Survivor
फाइल फोटो
एक शख्स सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के घर पहुंचा और उस पर समझौते के लिए दबाव बनाया। उसने परिवार को पांच लाख रुपये की पेशकश भी की। मामला पंजाब के लुधियाना का है। नौ फरवरी को गांव इस्सेवाल में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले की पीड़िता पर अज्ञात लोगों ने समझौते का दबाव बनाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


बीते दिनों एक शख्स उसके घर पहुंच गया और समझौते के एवज में 5 लाख रुपये देने की पेशकश की। पीड़िता ने इसकी शिकायत एसएसपी देहात बरिंदर बराड़ से की है। पीड़िता के अनुसार, कुछ दिन पहले एक शख्स उनके घर पहुंचा। समझौता करने पर 5 लाख रुपये देने का प्रलोभन भी दिया। उसने तुरंत व्यक्ति को घर के बाहर का रास्ता दिखा दिया। इसके बावजूद शख्स अपना मोबाइल नंबर बोलता हुआ भाग गया।
विज्ञापन

पीड़िता ने जान को खतरा बताया

पीड़िता का कहना है कि वह अपनी मां के साथ अकेली रहती है, ऐसे में उसकी जान को खतरा है। उसने वुमन एंड चाइल्ड वेलफेयर कमीशन अधिकारी हरमीत कौर के अलावा एसएसपी को लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने उसे सुरक्षा देने के लिए एक महिला और पुरुष मुलाजिम को उनके घर भेजा।

लेकिन पीड़िता ने अपनी आर्थिक हालत को देखते हुए दोनों सुरक्षा कर्मियों को वापस भेज दिया है। पीड़िता का कहना है कि वह सुरक्षाकर्मियों को न तो खाना खिला सकती है और न ही पैसे दे सकती है। वहीं मां भी बीमार रहती है। घर छोटा होने के कारण सोने की व्यवस्था भी नहीं कर सकती। अगर सरकार किसी भी तरह से उसकी मदद लिए बिना सुरक्षा देना चाहती है तो दे, अन्यथा रहने दे।

आरोपी की पहचान की कोशिश कर रहे हैं : एसएसपी
एसएसपी वरिंदर बराड़ का कहना है कि पीड़िता की शिकायत उनके पास पहुंच गई है। समझौते का दबाव बनाने वाले आरोपी की पहचान के लिए पुलिस काम कर रही है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उचित कार्रवाई होगी। वहीं पीड़िता और उसके दोस्त की सुरक्षा पर पुलिस विशेष ध्यान दे रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed