फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ludhiana angered woman with husbands extra marital relationship poisoned in front of police

पति की बेवफाई बर्दाश्त न हुई, तो महिला ने उठाया ये कदम

Sun, 19 Mar 2017 03:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खन्ना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, खन्ना(पंजाब) Updated Sun, 19 Mar 2017 03:08 PM IST
विज्ञापन
ludhiana angered woman with husbands extra marital relationship poisoned in front of police
महिला ने खाया ज़हर
शादी के जिस रिश्ते को लेकर पत्नी ने ढेरों सपने देखे थे। उसे पति की बेवफाई ने एक झटके में तोड़ कर रख दिया। शादी के बाद भी पति के अवैध संबंधों की बात पत्नी को चली। तो घरेलू झगड़ा घर से बाहर थाने तक जा पहुंचाद्घ मामला पंजाब के खन्ना का है। जहां पति के विवाहेत्तर संबंधों से खफा महिला ने जब थाने में इसकी शिकायत की तो पुलिस ने पति-पत्नी और अन्य पक्षों को बुलाया। अभी बातचीत चल ही रही थी कि अचानक महिला की तबीयत बिगड़ गई। बाद में, पता चला कि महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


अमलोह निवासी सरोज का किसी अन्य महिला को लेकर अपने पति कुलविंदर से विवाद चल रहा था। सरोज की शिकायत पर सिटी थाने में शनिवार को बातचीत के लिए सभी पक्षों को बुलाया गया था। सरोज के पिता गुरमेल सिंह व कुछ अन्य रिश्तेदार भी संगरूर से आए थे। लंबी बातचीत के बावजूद कोई नतीजा नहीं निकल रहा था। इस बीच सरोज की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे राजिंदरा अस्पताल पटियाला रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

अस्पताल में सरोज ने बताया कि उसने थाने में जहरीला पदार्थ निगल लिया था। सिटी थाने के एसएचओ गुरमेल सिंह ने बताया कि महिला ने थाने में कुछ खा लिया था। इससे पहले पति के नाजायज संबंधों को लेकर चल रही बातचीत में महिला ने कुछ खाने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed