फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lover's murder consisting of husband and his friend

पति और उसके दोस्त संग मिल प्रेमी की हत्या

Thu, 02 Oct 2014 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Thu, 02 Oct 2014 12:13 AM IST
विज्ञापन
Lover's murder consisting of husband and his friend

महिला ने पति और उसके दोस्त के साथ मिलकर अपने प्रेमी भजन सिंह की हत्या कर दी। घ्ाटना अमृतसर के गांव पंडोरी वड़ैच की है। आरोपियों ने शव को ले जाकर वेरका में नहर के पास दबा दिया। मारे गए युवक का अपने ही गांव में रह रही महिला मंजीत कौर के साथ अवैध संबंध थे।

विज्ञापन


इस बात की भनक महिला के पति को लग चुकी थी। इसके बाद महिला के पति कुलवंत सिंह ने अपने दोस्त कृष्णा के साथ मिलकर भजन सिंह को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। थाना कंबो पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है और बुधवार देर शाम को मिट्टी खोदकर शव निकाल लिया है।
विज्ञापन


गांव पंडोरी निवासी 30 वर्षीय भजन सिंह के घर के पास ही रहती मंजीत कौर के साथ नाजायज संबंध बन गए। महिला पहले से ही शादीशुदा है। इस बात की भनक उसके पति कुलवंत सिंह को लग गई। इसके बाद घर में आए दिन झगड़ा होने लगा। कुलवंत सिंह की अनुपस्थिति में भजन उसके घर जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति के दोस्त के साथ भी संबंध

Lover's murder consisting of husband and his friend

बताया जाता है कि महिला ने अपने पति के दोस्त कृष्णा के साथ भी संबंध बनाए हुए थे। इस पर कुलवंत और कृष्णा ने मिलकर भजन सिंह को मारने की योजना बना ली। भजन सिंह सोमवार शाम को मंजीत को मिलने गया।

इसी समय कुलवंत और कृष्णा भी वहां आ गए और हाथापाई के बाद मंजीत कौर ने अपने पति और उसके दोस्त के साथ मिलकर भजन का गला घोटकर हत्या कर दी। तीनों ने शव को धान में छुपा दिया।

देर रात वेरका नहर के पास मिट्टी के नीचे दबा दिया। मंगलवार दोपहर तक जब भजन सिंह घर नहीं लौटा तो उसके पिता जगीर सिंह ने थाना कंबो पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई और मंजीत कौर व उसके पति पर शक जताया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने सारी कहानी बयान कर दी। पुलिस ने बुधवार देर शाम को नायब तहसीलदार अरविंद सलवान की अगुवाई में खुदाई कर शव को बाहर निकाल लिया। थाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed