फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   love messages sent to female officers, political leader arrested

शर्मनाक! महिला अधिकारी को अश्लील मैसेज भेजता था नेता

Sun, 23 Aug 2015 05:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा) Updated Sun, 23 Aug 2015 05:31 PM IST
विज्ञापन
love messages sent to female officers, political leader arrested

महिला अफसर को लव मैसेज भेजना एक नेताजी को महंगा पड़ा। शिकायत के बाद गिरफ्तार नेताजी को कोर्ट ने जेल भेज दिया है। मामला हरियाणा के अंबाला सिटी का है।

विज्ञापन


जिले की एक महिला अफसर को लव मैसेज भेजने पर महिला अफसर की शिकायत पर सिटी थाने के अंतर्गत पुलिस चौकी नंबर चार ने नेताजी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

इस बाबत पुलिस ने आरोपी चुन्नी मनोज कुमार को गिरफ्तार कर शुक्रवार को ही अदालत में पेश कर दिया। अदालत ने इस बाबत आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि चुन्नी मनोज कुमार पिछले विधानसभा चुनाव में अंबाला शहर से विधायक पद के लिए निर्दलीय चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन


मोबाइल पर भेजा अभद्र लव मैसेज: उल्लेखनीय है कि आरोपी नेताजी पिछले कई दिनों से किसी मामले के संबंध में संबंधित महिला अफसर से संपर्क बनाने के प्रयास में था। मगर अब नेता ने अपनी सारी हदें ही लांघते हुए महिला अफसर को अभद्र लव मैसेज उनके मोबाइल पर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये मैसेज पढ़ने के बाद महिला अफसर बहुत ज्यादा आहत हुई। महिला अफसर ने इस अभद्र व्यवहार की शिकायत अपने आला अफसरों से की। आला अफसरों के निर्देश पर अब महिला अफसर ने शिकायत पुलिस चौकी नंबर चार पुलिस को भी दे दी।

आरोपी नेता पहले भी विवादों में रह चुका है

love messages sent to female officers, political leader arrested

महिला अफसर ने आरोपी नेता द्वारा मोबाइल पर भेजा गया एसएमएस भी इलाका पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने नेता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को ही इस नेता को काबू कर अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने आरोपी नेता को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उधर, जिला पुलिस प्रवक्ता विनोद कुमार के अनुसार आरोपी नेता चुन्नी मनोज कुमार के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज कर दिया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

विवादों से नेता जी का पुराना ‌रिश्‍ता: महिला अफसर को लव मैसेज भेजने वाला आरोपी नेता पहले भी विवादों में रह चुका है। अपने ही परिवार में दो बार हुए झगड़ों में अपने ही परिजनों ने आरोपी नेता के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी। एक मामला तो काफी गंभीर था।

इन मामलों में भी आरोपी नेता काफी समय तक विवादस्पद रहे। अभी भी ये मामले विचाराधीन हैं। मगर अब आरोपी नेता एक महिला अफसर को लव मैसेज भेजकर विवादों में घिर गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed