फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Love Marriage Case, deadly Attack on Girl by Cousin Brother

कहीं यह ऑनर किलिंग का प्रयास तो नहीं था?

Fri, 26 Dec 2014 08:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Fri, 26 Dec 2014 08:39 AM IST
विज्ञापन
Love Marriage Case, deadly Attack on Girl by Cousin Brother

धूमधाम से प्रेम विवाह के मुद्दे को लेकर युवती एवं परिजनों में बुधवार को मारपीट हो गई। चचेरे भाई ने ईंट से उसके चेहरे पर प्रहार कर दिया। युवती को बेसुध हालत में सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।

विज्ञापन


पिता के बयान पर चचेरे भाई अमित के खिलाफ दफा 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। स्वीटी को होश नहीं आया है। इस वजह से उसके बयान नहीं लिए जा सके हैं। पुलिस युवती के होश में आने का इंतजार कर रही है। पूरा मामला इसके बाद ही खुलेगा। फिलहाल अमित फरार है।
विज्ञापन


बात मनवाने के लिए दे रही थी धमकी
पिता सुरेश कुमार ने कहा कि घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। स्वीटी इसे मान नहीं रही थी और बात मनवाने के लिए पुलिस की धमकी दे रही थी।

बुधवार को इसको लेकर घर में विवाद हुआ तो स्वीटी ने पुलिस को बुलाने के लिए मोबाइल निकाल लिया। साथ बैठे चचेरे भाई अमित को इस पर गुस्सा आ गया और उसका मोबाइल तोड़ दिया और साथ ही पास पड़ी ईंट से उस पर वार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानीपत के युवक से करना चाहती थी प्रेम विवाह

Love Marriage Case, deadly Attack on Girl by Cousin Brother

गांव मुरथल के सुरेश कुमार के दो बेटियां और एक बेटा है। एक बेटी की शादी हो चुकी है। जब बीए तक पढ़ी दूसरी बेटी स्वीटी की शादी की चर्चा हुई तो घर में विवाद खड़ा हो गया। बेटी गांव बुसाना के रिंकू से प्रेम विवाह करना चाहती है। परिजन इसके लिए तैयार हैं। शादी की तिथि भी 21 जनवरी तय है।

बताया जाता है कि बुधवार को स्वीटी इस पर अड़ गई कि उसे शादी में खूब दान-दहेज दिया जाए और शादी भी धूमधाम से हो। इसको लेकर उसकी परिजनों के साथ कहासुनी भी हुई। इसी बीच वहां बैठे उसके चचेरे भाई अमित ने तैश में आकर ईंट से युवती के चेहरे पर कई प्रहार किए। चेहरा लहूलुहान हो गया और वह बेसुध होकर गिर गई।

तीन दिन पहले भी हुआ था विवाद
स्वीटी पानीपत-गोहाना रोड पर स्थित गांव बुसाना के रिंकू से प्रेम विवाह करना चाहती है। तीन दिन पहले उसने इसकी जानकारी परिजनों को दी तो विवाद खड़ा हो गया। परिजन उसके प्रेम विवाह के खिलाफ थे।

पिता सुरेश कुमार ने बताया कि स्वीटी ने इस पर महिला हेल्पलाइन नं. 1091 पर फोन कर परिजनों पर मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस ने इस पर उसके पिता, मां और भाई तीनों को थाने में बंद कर दिया। बाद में स्वीटी ने शिकायत वापस ले ली। परिजन भी विवाह कराने की बात पर राजी हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed