फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   love crime, lady murdered young son for 21 years old boy friend

42 साल की कातिल प्रेमिका, 21 के युवक पर आया दिल तो रची साजिश, और जवान बेटे को मार डाला

Fri, 08 Mar 2019 01:03 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झज्जर(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झज्जर(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 08 Mar 2019 01:03 PM IST
विज्ञापन
love crime, lady murdered young son for 21 years old boy friend
प्रतीकात्मक तस्वीर
42 साल की एक महिला का दिल 21 साल के युवक पर आ गया, तो उसके लिए वह अपने ही बेटे की कातिल बन गई। वह इश्क में ऐसे अंधी हुई कि खौफनाक साजिश रच डाली। मामला हरियाणा के झज्जर का है। प्रेमी के साथ अवैध संबंधों में 23 साल का बेटा रोड़ा बन रहा था, तो उसने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर बेटे की हत्या करवा दी। चमनपुरा गांव में गत 20 फरवरी को हुए इस हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया और पूरे मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन

ऐसे रची गई साजिश

पुलिस के मुताबिक, मृतक प्रमोद और चढ़वाना गांवा निवासी प्रदीप गुरुग्राम में बाउंसर की नौकरी करते थे। दोनों की आपस में अच्छी दोस्ती थी, इस नाते प्रदीप उनके घर आने-जाने लगा। इस बीच प्रमोद की मां और प्रदीप में संबंध बन गए। लेकिन कुछ समय बाद प्रमोद ने नौकरी छोड़ दी और वह घर पर ही रहने लगा।

ऐसे में प्रदीप का उसके घर आना-जाना मुश्किल हो गया। समस्या का हल निकालने के लिए प्रदीप ने प्रमोद की मां के साथ मिलकर उसे ठिकाने लगाने की योजना बना ली। इसके लिए प्रमोद की मां ने कहा कि वह घर का दरवाजा खुला छोड़ देगी। फिर प्रदीप घर में घुसकर वारदात को अंजाम दे देगा। इस हत्याकांड में प्रदीप के साथियों ने उसकी मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed