फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Looted in Karnal after making hostage to mistress and maid

तीन दिन पहले रखे नौकर ने साथियों संग की बड़ी वारदात, मालकिन व नौकरानी को बंधक बना की लूट

Wed, 22 May 2019 12:33 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 22 May 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Looted in Karnal after making hostage to mistress and maid
सांकेतिक तस्वीर

तीन दिन पहले नौकरी पर रखे युवक ने मंगलवार दोपहर तीन अन्य हथियारबंद साथियों संग अपने कारोबारी मालिक के घर से करीब एक करोड़ रुपये नकद व गहने लूटकर फरार हो गया। पिस्तौल के बल पर मालकिन और नौकरानी को कमरे में बंद करके करीब एक घंटे तक घर को खंगाला और जाते समय घर में खड़ी एक कार भी ले गया। 

विज्ञापन


वारदात सीसीटीवी में कैद है। एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बदमाशों को पकड़ने के लिए दो टीमें गठित की हैं। पुलिस ने देर रात लूट का केस दर्ज किया है। उधर, कारोबारी का परिवार कुछ भी कहने से बच रहा है। पुलिस के अनुसार, शहर के नामी कारोबारी राहुल राव सेक्टर-9 में रहते हैं। राहुल और उनकी पत्नी केदारनाथ गए हैं। 
विज्ञापन


तीन दिन पहले राहुल ने दिल्ली की एक एजेंसी के माध्यम से पवन नामक नौकर को नौकरी पर रखा था। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे पवन अपने तीन साथियों के साथ हाथ में चाकू और पिस्तौल लेकर घर में घुसा और राहुल की पुत्रवधू ज्योति व नौकरानी को एक कमरे में बंधक बना लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिस्तौल के बल पर उन्होंने उनसे अलमारी की चाबी लेकर उसमें रखे पांच लाख नकद और लाखों का जेवरात लूट लिए। बदमाशों ने करीब एक घंटे तक घर को खंगाला और करीब दो बजे घर में खड़ी आई-20 लेकर फरार हो गए। पुलिस ने देर रात लूट का मामला दर्ज किया है। 


बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर दो टीमें गठित की हैं। दोनों टीमों ने काम शुरू कर दिया है। नाकेबंदी की जा रही है। सीटीसीटी फुटेज के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। शहरवासियों से अपील है कि वह नौकरों को पुलिस वेरिफिकेशन के बाद ही घर में रखें। - सुरेंद्र सिंह भौरिया, एसपी, करनाल।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed