फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   looted from office of iron trader at gunpoint in Punjab

Punjab: पिस्तौल की नोक पर लोहा कारोबारी के दफ्तर से 50 लाख लूटे, सीसीटीवी में घटना कैद

Sat, 22 Apr 2023 09:23 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी गोबिंदगढ़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी गोबिंदगढ़ (पंजाब) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 22 Apr 2023 09:23 PM IST
सार

श्री कृष्णा अलॉयस के वर्कर यहां के धर्म मिल रोड नजदीक सतनाम ढाबा के पास से करीब 50 लाख रुपए अपनी पेमैंट लेकर आए थे,जैसे ही वह मोतिया खान इलाके से होकर सुभाष नगर में अपने दफ्तर पर पहुंचे तो उनके पीछे लगे चार नौजवान एक स्पलैंडर मोटरसाइकल पर आए और पिस्तौल की नोक पर उनसे कैश लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन
looted from office of iron trader at gunpoint in Punjab
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उद्योगिक शहर मंडी गोबिंदगढ़ के घनी आबादी वाले इलाके सुभाष नगर से दिन दिहाडे पिस्तौल की नोक पर 50 लाख रुपए की लूट की गई है। इस घटना को 3 नौजवानों ने एक स्पलैंडर मोटरसाइकल पर शनिवार बाद दोपहर अंजाम दिया है। घटना के तुरंत बाद पूरे शहर में हड़कंप मच गया और लूट की घटना बारे मालिकों ने पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन



स्पलैंडर बाइक पर 3 लुटेरों ने दिया घटना को अंजाम
मौके से मिली जानकारी के अनुसार श्री कृष्णा अलॉयस के वर्कर यहां के धर्म मिल रोड नजदीक सतनाम ढाबा के पास से करीब 50 लाख रुपए अपनी पेमैंट लेकर आए थे,जैसे ही वह मोतिया खान इलाके से होकर सुभाष नगर में अपने दफ्तर पर पहुंचे तो उनके पीछे लगे चार नौजवान एक स्पलैंडर मोटरसाइकल पर आए और पिस्तौल की नोक पर उनसे कैश लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


तीन शकी युवक हिरास्त में लिए
लूट करने वाले तीन नौजवान क्लीन शेव थे और घटना को अंजाम देने के बाद वह सुभाष नगर से होते हुए अमलोह रोड की ओर फरार हो गए। एक मोटरसाइकल पर तीन के फरार होने की सीसीटीवी फुटेज गली में लगे कई कैमरों में कैद हो गई है बाइक को चलाने वाले युवक ने संगतरी रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी। सीआईए सरहिंद की पुलिस ने इस घटना के बाद पूछताछ के लिए तीन युवकों को भी हिरास्त में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे अधिकारी
घटना के तुरंत बाद एसएसपी फतेहगढ़ साहिब डॉ रवजोत गरेवाल और आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी एकत्र की गई। जानकारी देते हुए एसएसपी डॉ रवजोत गरेवाल ने बताया कि हमें लूट की घटना बारे पता चला है। विभिन्न जांच टीमें इसकी जांच कर रही हे। हमें पूरी उम्मीद है कि यह केस जल्द टरेस कर लिया जाएगा।  तीन युवकों को पूछताछ के लिए हिरास्त में लिए जाने पर उन्होंने कहा कि पुलिस की पूरी जांच होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। लूट कितने पैसों की हुई यह भी जांच का विषय है। मालिकों के ब्यान दर्ज किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed