फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Loot of Six Lakh Rupees from Former Miss India Earth in Chandigarh 

चंडीगढ़ में वारदात: दिनदहाड़े फिल्म अभिनेत्री अलंकृता के घर में घुसे तीन लुटेरे, चाकू दिखाकर 6.5 लाख लूटे

Tue, 07 Sep 2021 05:25 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 07 Sep 2021 05:25 PM IST
सार

आरोपियों ने अलंकृता सहाय से एटीएम कार्ड छीनकर उसका पासवर्ड भी लिया। इसके बाद एक युवक नजदीकी मार्केट जाकर एटीएम से 50 हजार रुपये निकलवा लाया। आरोपियों के चंगुल से बचने के लिए अलंकृता ने अपने आपको बाथरूम में बंद कर लिया।

विज्ञापन
Loot of Six Lakh Rupees from Former Miss India Earth in Chandigarh 
चंडीगढ़ में लूट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म अभिनेत्री अलंकृता सहाय के घर में घुसे तीन लुटेरों ने चाकू दिखाकर साढ़े छह लाख रुपये लूट लिए और बालकनी के रास्ते कूदकर फरार हो गए। लुटेरे इतने बेखौफ थे कि दो घंटे तक घर में रहे। इस बीच एटीएम कार्ड का पासवर्ड पूछकर एटीएम से 50 हजार रुपये भी निकाले। डरी हुई अलंकृता ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया था। वारदात मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे सेक्टर-27 की एक कोठी में हुई। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


वर्ष 2014 में मिस इंडिया अर्थ का खिताब जीत चुकीं अभिनेत्री अलंकृता सहाय सेक्टर-27 में एक लेफ्टिनेंट कर्नल कोठी में दूसरी मंजिल पर किराए पर रहती हैं। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 उनके कमरे में मास्क पहने तीन युवक घुस आए। उनके हाथों में चाकू था। युवकों ने उन्हें चाकू दिखाकर धमकाना शुरू कर दिया और कहा कि जो भी है दे दो वरना अंजाम बुरा होगा। अलंकृता ने शोर मचाने की कोशिश की लेकिन आरोपी लगातार उन्हें धमकी देते रहे। 
विज्ञापन


इसके बाद जबरन उनसे एटीएम कार्ड लेकर पासवर्ड पूछा और एक लुटेरे ने मार्केट जाकर 50 हजार रुपये निकाल लिए। इस बीच लुटेरों की चंगुल से बचकर अलंकृता ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया लेकिन बेखौफ लुटेरे किचन की जाली काटकर उन तक पहुंचने की कोशिश करते रहे। इस बीच लुटेरों ने कमरे को खंगालकर करीब छह लाख की नगदी हासिल कर ली। करीब दो घंटे तक लूटपाट करने के बाद तीनों कोठी की पिछले हिस्से में बनी बालकनी से कूदकर सेक्टर-30 की तरफ फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

लुटेरे सीसीटीवी में कैद 

मूलरूप से दिल्ली की रहने वालीं अंलकृता एक महीने पहले ही चंडीगढ़ में शिफ्ट हुई हैं। वह पंजाबी म्यूजिक वीडियो में अभिनय के सिलसिले में चंडीगढ़ आई हैं जबकि माता-पिता दिल्ली में हैं। वारदात के बाद से अंलकृता सहमी हुई हैं। अब तक साफ नहीं हो सका कि आरोपी सिर्फ नगदी ही ले गए हैं या गहने भी। वहीं, पुलिस की जांच में कोठी की सीढ़ियों पर लगे सीसीटीवी कैमरे में लुटेरे कैद हो चुके हैं। पुलिस अब फुटेज के आधार पर उनकी तलाश में जुट गई है। 

अलंकृता ने कहा- चार दिन पहले फर्नीचर देने आया डिलीवरी ब्वॉय भी था शमिल
पुलिस जांच सामने आया है कि चार दिन पहले अलंकृता ने खरड़ से फर्नीचर मंगवाया गया था। इस बीच डिलीवरी ब्वॉय पैसा लेने आता रहता था। सूत्रों के अनुसार, अलंकृता ने अपने बयान में फर्नीचर देने आए डिलीवरी की पहचान एक लुटेरे के रूप में की है। पुलिस अब मामले को वेरिफाई करने के लिए फर्नीचर की दुकान से डिलीवरी ब्वॉय का पता करने में जुटी हुई है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

कोठी में तीनों तल पर रहते हैं किराएदार, किसी को नहीं लगी लूट की भनक 
कोठी के तीनों फ्लोर पर अलग-अलग किराएदार रहते हैं। हैरानी की बात है कि वारदात के दौरान आरोपी करीब दो घंटे तक कमरे में रुके रहे लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी और न ही किसी ने अलंकृता का शोर सुना। वहीं, पुलिस कंट्रोल रूम को झगड़े की सूचना दी गई थी। पुलिस कोठी के पिछले हिस्से में बालकनी से नीचे कूदने वाली जगह का भी मुआयना किया। साथ ही फॉरेंसिक टीम ने वारदात स्थल से फिंगर प्रिंट जब्त कर सुबूत जुटाए। इसके अलावा फॉरेंसिक टीम ने बदमाशों का चाकू भी बालकनी से बरामद कर लिया है। पुलिस हर पहलू से जांच करने में जुटी हुई है। 

अलंकृता के घर से बदमाशों ने करीब 6 लाख की नकदी और 50 हजार एटीएम से निकलवाए हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही केस को सुलझा लिया जाएगा। - केतन बंसल, एसपी सिटी चंडीगढ़।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed