फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Loot in liquor shop at gunpoint in Phagwara of Punjab

Punjab: फगवाड़ा में अपराधी बेखौफ, पिस्तौल के बल पर शराब ठेका लूटा, दुकान से सिगरेट के पांच नग ले उड़े

Tue, 16 Jan 2024 07:48 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फगवाड़ा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 16 Jan 2024 07:48 PM IST
सार

पंजाब के फगवाड़ा में बेखौफ अपराधियों से लोग परेशान हैं। यहां नकाबपोशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। पिस्तौल के बल पर 50 हजार रुपये की नकदी लूटी और जाते-जाते अपने साथ शराब की नौ बोतल भी ले गए। वहीं दो चोरों ने एक दुकान को निशाना बनाया। आरोपी सिगरेट के पांच नग ले उड़े।

विज्ञापन
Loot in liquor shop at gunpoint in Phagwara of Punjab
इसी शराब ठेके को लुटेरों ने बनाया निशाना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के फगवाड़ा में लुटेरे बेखौफ हैं। आए दिन लूट की वारदातों से शहरवासी खौफजदा हैं। बंगा रोड पर थाना सिटी से महज एक किलोमीटर की दूरी पर तीन नकाबपोश लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर शराब का ठेका लूट लिया। लुटेरे 50 हजार रुपये की नकदी व महंगे ब्रांड की शराब लेकर फरार हो गए। वारदात रविवार की रात साढ़े नौ बजे की है। थाना सिटी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में अनिल कुमार निवासी जिला मंडी हिमाचल प्रदेश ने बताया कि वह करीब डेढ़ माह से वाइन शॉप में बतौर कारिंदा काम करता है। 14 जनवरी को रात सवा नौ बजे एक कार से तीन नकाबपोश पहुंचे जबकि चौथा साथी कार में ही बैठा रहा। एक युवक उनके काउंटर के पास आया नकदी उठा ली। 
विज्ञापन


तभी दूसरे आरोपी ने पिस्टल निकालकर उन पर तान दी और कहने लगे कि अगर शोर मचाया तो जान से मार देंगे। इसके बाद तीनों पांच महंगी ब्रांड की और चार नार्मल शराब की बोतल लेकर चले गए। तीनों में से एक आरोपी ने जाते समय एक युवक को लाडी कहकर बुलाया था। उन्होंने गल्ले से 50 हजार की नकदी और नौ शराब की बोतल लूटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फगवाड़ा में चोरों की दहशत, सिगरेट के पांच नग ले उड़े

उधर, सोमवार की अलसुबह फगवाड़ा के मंडी रोड पर स्थित एक सिगरेट की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोर करीब 30 हजार रुपये की कीमत के सिगरेट के पांच नग चुराकर ले गए। चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो में नजर आ रहा है कि कैसे चार युवक दो बाइक पर सवार होकर आए। दुकान के ताले तोड़कर चोरी की। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई।



दुकान मालिक सुरिंदर कुमार ने बताया कि जब वह सुबह दुकान पर पहुंचे तो देखा कि दुकान के ताले टूटे पड़े हैं। दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि दुकान से सिगरेट के पांच नग गायब थे। सुरिंदर ने बताया कि उनका करीब 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed