फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Loot in diamond showroom by making jewelers hostage in Chandigarh

चंडीगढ़ः मोदी की रैली को लेकर मुस्तैद था प्रशासन फिर भी डायमंड शोरूम में हो गई करोड़ों की लूट

Wed, 15 May 2019 02:06 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 15 May 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
Loot in diamond showroom by making jewelers hostage in Chandigarh
वारदात स्थल जांच करती पुलिस टीम

चंडीगढ़ के सेक्टर-44सी में हथियारों के बल पर तीन बदमाशों ने ज्वैलर को बंधक बनाकर करीब तीन करोड़ रुपये के डायमंड व सोने-चांदी के गहनों के अलावा 30 हजार कैश लूट लिया। वारदात मंगलवार रात पौने 9 बजे हुई। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


एसएसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने केस दर्ज कर लुटेरों की तलाश के लिए शहर में नाकेबंदी की। लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। हैरानी की बात तो यह है कि मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी शहर में थे। उनकी सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात था। 
विज्ञापन


इसके बावजूद लुटेरों ने लूट का दुस्साहस कर यह साबित किया कि उनमें पुलिस का खौफ नहीं है। पुलिस पूछताछ में ज्वैलर हर्ष बेदी (47) ने बताया कि वह सेक्टर 33 में रहते हैं। सेक्टर -44सी के एससीओ नंबर (250) स्थित दीवा डायमंड ज्वैलर्स के नाम से उनका शोरूम है। करीब पौने आठ बजे एक सिख युवक समेत तीन युवक शोरूम में घुस आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आते ही उनमें से दो ने उन पर पिस्टल तान दी। जबकि एक ने सीसीटीवी के तार काट दिए। जब उन्होंने विरोध किया तो तीनों युवकों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद उनके हाथ पैर रस्सी से बांध दिए जबकि मुंह कपड़े से बंद कर दिया। फिर युवकों ने उन्हें बाथरूम में फेंक दिया। 

Loot in diamond showroom by making jewelers hostage in Chandigarh
फोरेंसिक एक्सपर्ट भी जांच में जुटे

इसके बाद शोरूम से करीब तीन करोड़ रुपये के डायमंड व सोने चांदी के जेवर लूट लिए। गल्ले में पड़ी तीस हजार की नगदी भी लुटेरे ले गए। यही नहीं फरार होते समय उन्होंने शोरूम का शटर बाहर से बंद कर दिया। उनके जाने के काफी देर बाद वह किसी तरह घिसटते हुए बाथरूम से निकलकर शटर के पास पहुंचे और जोर जोर से चिल्लाए।

किसी राहगीर ने उनकी आवाज सुनकर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी तो पुलिस पहुंची। साउथ एएसपी नेहा यादव ने बताया कि कंट्रोल रूम में कॉल आते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

वहां शटर खोलकर देखा तो अंदर हर्ष रस्सियों से बंधे पड़े थे। उनके चेहरे पर गंभीर चोट थी। तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद फोरेंसिक एक्सपर्ट की मदद से शोरूम खंगाला गया। मौके से सैंपल उठाए गए ताकि लुटेरों का सुराग लग सके।

ज्वैलर अस्पताल में उपचाराधीन
ज्वैलर के दोस्त मनमीत बल ने बताया कि हर्ष बेदी का जीएमसीएच-32 में इलाज चल रहा है। शाम को मैं और मेरा एक दोस्त उनसे मिलकर गए थे। रात को ही उनके साथ वारदात की सूचना मिली तो फौरन शोरूम पहुंचे। 

मोदी के जाते ही पुलिस रिलैक्स, एक घंटे बाद हो गई वारदात 
वारदात जिस थानाक्षेत्र में हुई है, मोदी का रैली ग्राउंड भी उसी के अंतर्गत है। इसके चलते पूरे थाने का स्टाफ सुरक्षा में तैनात था। जगह जगह नाके लगाए गए थे। रैली के बाद मोदी करीब साढ़े सात बजे चंडीगढ़ से रवाना हो गए। इसके बाद पुलिस रिलैक्स हो गई। इसी का फायदा उठाते हुए लुटेरों ने वारदात को अंजाम दे डाला।

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज
वारदात के बाद पुलिस टीम के अलावा मौके पर सीएफएसएल की टीम वारदात स्थल से फिंगरप्रिंट जब्त कर वीडियोग्राफी की गई। साथ ही टीम ने आसपास के एरिया में सीसीटीवी कैमरा खंगालना शुरू कर दिया। ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।

अनसुलझे मामले
9 जनवरी 2018 को सेक्टर-33 में कोल्ड स्टोर के मालिक अजीत जैन के परिवार को बंधक बनाकर डेढ़ करोड़ रुपये की ज्वैलरी लूट ली गई। मामले में आरोपियों का अब तक सुराग नहीं लगा सका है। वहीं वर्ष 2014 में सेक्टर-22 स्थित करण ज्वैलर्स में सेल्समैन को गोली मार लाखों के गहने लूटकर आरोपी फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed