{"_id":"5fc1eff98ebc3e7502494715","slug":"loot-at-petrol-pump-in-fatehabad-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद : भाजपा विधायक के पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने की लूट, पहले भी यहां हो चुकी वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फतेहाबाद : भाजपा विधायक के पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने की लूट, पहले भी यहां हो चुकी वारदात
Sat, 28 Nov 2020 12:07 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 28 Nov 2020 12:07 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद वारदात।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद के गांव धांगड़ के बस स्टैंड पर स्थित चौधरी पेट्रोल पंप पर देर रात पांच बदमाशों ने चाकू व डंडे के बल पर कर्मचारी से 15 हजार रुपये की राशि लूटकर फरार हो गए। वही मोबाइल व दो क्रेडिट कार्ड भी लेकर चले गए। घटना के समय पेट्रोल पंप पर केवल एक ही युवक था। करीब 15 मिनट में वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना पेट्रोल पंप मालिक और पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके का मुआयना किया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस अब इसी फुटेज के आधार पर कार्रवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार फतेहाबाद से आठ किलोमीटर दूर गांव धांगड़ हैं। बस स्टैंड के पास व पंचायत घर के सामने चौधरी पेट्रोल पंप है। यह पेट्रोल पंप विधायक दुड़ाराम का है। हालांकि कई सालों से उन्होंने इसे ठेके पर दे रखा है
विज्ञापन
पेट्रोल पंप सारी रात खुला रहता है और हर रात एक ही कर्मचारी की ड्यूटी भी लगती है। पुलिस को दी शिकायत में चौधरी पेट्रोल पंप के मैनेजर राजेश कुमार ने बताया कि देर रात एक बजे एक आई-20 कार पेट्रोल पंप पर रुकी। कार में सवार पांच युवक आए। पांच युवकों के पास डंडा, चाकू व पिस्तौल थी। पेट्रोल पंप के कर्मचारी को दूर बैठा लिया। वही चार युवक पंप के अंदर गए और अलमारी में रखे 15 हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
आरोपी अपने साथ एक मोबाइल, दो क्रेडिट कार्ड भी लूटकर ले गए हैं। आरोपियों ने करीब 15 मिनट में वारदात को अंजाम दिया। हालांकि पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद कारिंदे ने पेट्रोल पंप के मैनेजर राजेश और पुलिस को सूचना दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।